27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की तारीखों में बदलाव, जानें- क्या है...

दिल्ली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की तारीखों में बदलाव, जानें- क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर 8 दिसंबर से शुरू होने वाली दिल्ली बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक परिवर्तन यात्रा में मुख्य भूमिका दिल्ली के 7 सांसदों की थी, बीजेपी के सभी 7 सांसदों को इस यात्रा को दिल्ली की सभी 7 लोकसभा और 70 विधानसभा सीटों पर लीड करना था.

फिलहाल संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसके चलते सभी सांसद वहां व्यस्त हैं, इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि कुछ अहम बिल इस सत्र में आ सकते हैं, जहां इन सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस सत्र के बाद ही परिवर्तन यात्रा शुरू होगी.

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली बीजेपी ने “परिवर्तन यात्रा” की योजना बनाई है, जिसमें पार्टी नेता विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क करेंगे. पार्टी का फोकस AAP की नीतियों की आलोचना और अपने विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर है. परिवर्तन यात्रा 8 दिसंबर से निकाली जानी थी, लेकिन फिलहाल ये स्थगित हो गई है.

बता दें कि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में सीधे मुकाबले में क्लीन स्वीप के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थीं. पार्टी की रणनीति इस रिदम को बनाए रखने की है. दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ता पानी की किल्लत, जलभराव के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं.

दिल्ली में आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने भी ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ जैसे अभियानों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की है. छोटे दल भी चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार बसपा, आज़ाद समाज पार्टी और अन्य क्षेत्रीय दलों के सक्रिय रहने के आसार हैं, जो चुनाव परिणामों में अहम भूमिका निभा सकते हैं​.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...