17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यUP: सिर कटी लाश की सुलझी गुत्थी, तांत्रिक क्रिया के लिए दी...

UP: सिर कटी लाश की सुलझी गुत्थी, तांत्रिक क्रिया के लिए दी गई थी युवक की बलि, 4 गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद,

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने जून 2024 में दिल्ली के रहने वाले युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है. हत्या के बाद मानव खोपड़ी से तंत्र मंत्र और काले जादू के जरिए करोड़ों रुपये ऐंठने के लिए यह हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि आज पुलिस ने हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के मुख्य आरोपी समेत कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 22 जून को एक सिरविहीन शव बरामद हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मुखबिरों और सर्विलांस के जरिए मृतक की पहचान दिल्ली निवासी राजू के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल विकास उर्फ ​​मोटा और धनंजय नाम के दो लोगों को साहिबाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

परमात्मा के कहने पर राजू की हत्या की
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विकास उर्फ ​​परमात्मा के कहने पर राजू की हत्या की थी. उस दौरान युवक का धड़ तो बरामद हो गया था, लेकिन मृतक राजू के शव का सिर पुलिस बरामद करने में नाकाम रही थी. जिसे बरामद कर लिया गया और हत्या में शामिल मुख्य आरोपी परमात्मा और 3 अन्य समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मामले में DCP ने कही ये बात
डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया, राजू का सिर बरामद करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन पुलिस को सफलता तब मिली जब उसने विकास उर्फ ​​परमात्मा को गिरफ्तार कर लिया. परमात्मा ने पुलिस को बताया कि वह पवन और पंकज के संपर्क में था, जो तांत्रिक क्रिया करते थे. पुलिस ने परमात्मा के जरिए पवन, पंकज और नरेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. वहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल छुरा, मानव और जानवर की खोपड़ी और एक मोबाइल बरामद किया है.

​​गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पंकज और पवन तांत्रिक क्रिया करते थे. इन दोनों ने नरेंद्र से तांत्रिक क्रिया करने के लिए सिर लाने की बात कही थी. नरेंद्र ने विकास उर्फ ​​परमात्मा से संपर्क किया. परमात्मा ने दो लोगों को पैसों का लालच देकर राजू की हत्या करवा दी. इसके बाद धड़ को लोनी के जंगल में फेंक दिया और सिर लेकर परमात्मा फरार हो गया. वहीं, मृतक राजू का सिर दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नाले से बरामद हुआ है. मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...