17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबांग्लादेशः रामकृष्ण मिशन ने चिन्मय दास की रिहाई के लिए उठाई आवाज,...

बांग्लादेशः रामकृष्ण मिशन ने चिन्मय दास की रिहाई के लिए उठाई आवाज, यूनुस सरकार को लिखा पत्र

Published on

कोलकाता,

स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन ने बांग्लादेश में गिरफ्तार हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए अपनी आवाज उठाई है. मिशन के बांग्लादेश शाखा के प्रमुख स्वामी पूर्णात्मानंद ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर सरकार से चिन्मय दास की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की तत्काल रिहाई से आपकी सरकार की प्रतिष्ठा में सुधार होगा.

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. बांग्लादेश के ढाका जिले में शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने इस्कॉन मंदिर में आगजनी की. इस्कॉन बांग्लादेश ने कहा कि यह एक इस्कॉन भक्त का “पारिवारिक मंदिर” था, जबकि संगठन के कोलकाता कार्यालय ने कहा कि “इस्कॉन नमहट्टा केंद्र” को निशाना बनाया गया था. ढाका जिले के तुराग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत धौर गांव में शनिवार की सुबह हमला हुआ. तुराग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

बांग्लादेश के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी के अनुसार टिन की छत को उठाने के बाद मंदिर में आग लग गई. उन्होंने कहा कि आग को जल्दी से बुझा दिया गया. भारत में इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने बताया कि “बर्बरता करने वालों ने नमहट्टा संपत्ति में मंदिर में आग लगा दी. बांग्लादेश में इस्कॉन नमहट्टा केंद्र को जला दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय कृष्णन दास (चिन्मय प्रभु) को ढाका पुलिस की जासूसी शाखा के अधिकारियों ने ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. चिन्मय प्रभु शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं. उन्होंने रंगपुर में एक विशाल विरोध रैली को संबोधित किया था.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...