19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedमशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई अस्पताल में भर्ती, परिवार ने बताया कैसी है...

मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई अस्पताल में भर्ती, परिवार ने बताया कैसी है हालत और किस कारण आना पड़ा हॉस्पिटल

Published on

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 79 वर्षीय फिल्ममेकर को सांस संबंधी समस्याओं, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के बाद बुधवार को आईसीयू में ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, सुभाष घई फिलहाल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय चौधरी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में हैं।

अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि सुभाष घई की हालत में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। सूत्र ने बताया कि सुभाष घई को एक दिन के भीतर आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।एबीपी न्यूज से बात करते हुए फिल्म निर्माता के स्पोक्स पर्सन ने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

सुभाष घई की फिल्में
सुभाष घई ने ‘कालीचरण’, ‘कर्ज़’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘मेरी जंग’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’ और ‘ताल’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने आखिरी बार 2014 में फिल्म ‘कांची’ का डायरेक्शन किया था। उन्होंने 1978 में मुक्ता आर्ट्स की स्थापना की, जो उनकी कई बड़ी फिल्मों के पीछे एक प्रोडक्शन कंपनी थी और बाद में मुंबई में एक फिल्म और मीडिया संस्थान, व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की स्थापना की। अपने करियर के दौरान, सुभाष घई को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है और वह फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ी शख्सियत हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...