17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात, फिर डेट और हो गया कांड, गाजियाबाद का...

मैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात, फिर डेट और हो गया कांड, गाजियाबाद का हैरान करने वाला मामला

Published on

गाजियाबाद

मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई युवती ने अकाउंटेंट को गाजियाबाद के आरडीसी स्थित एक रेस्तरां में बुलाया। यहां पर साधारण खाना और हुक्का का बिल 34397 रुपये थमा दिया गया। इस पर युवक ने विरोध किया तो युवती और रेस्तरां के स्टाफ ने उसे धमकाया और उससे बदतमीजी भी की। यूपीआई से पेमेंट करने के बाद पीड़ित अकाउंटेंट यहां से निकला। इसके बाद उसने मेल के जरिए पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने रेस्तरां संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के रहने वाले आशुतोष का कहना है कि वह पेशे से अकाउंटेंट हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ दिनों पहले वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक युवती के संपर्क में आए थे। बातचीत के दौरान युवती ने उन्हें आरडीसी स्थित हीरेड बीट कैफे में मिलने के लिए बुलाया था। वह एक दिसंबर को युवती के साथ वहां पहुंचे थे। कैफे में उन्होंने खाने और हुक्के का ऑर्डर किया था। बातचीत के बाद जब उन्होंने बिल मंगवाया तो वह 34397 रुपये का था। इस पर उन्होंने कैफे प्रबंधन से शिकायत की और बिल की डिटेल मांगी।

शिकायत पर कैफे के संचालक ने बिल की डिटेल देने से इनकार कर दिया। उन पर भुगतान का दबाव बनाया गया। उन्होंने इतना भुगतान करने से मना किया तो युवती के साथ स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद मजबूरी में उन्होंने किसी तरह से व्यवस्था करके यूपीआई के जरिए भुगतान किया। अभिषेक के अनुसार जो भी खाना उन्होंने ऑर्डर किया था, उसकी कीमत उतनी नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई गिरोह भी हो सकता है, जो लोगों को इस तरह से प्रताड़ित करता है। पीड़ित ने ईमेल पर शिकायत भेजकर रेस्तरां संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी सिटी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हुई ऐसी वारदात
कुछ दिनों पहले डेटिंग ऐप पर युवती से दोस्ती के बाद उससे मिलने आए एमबीए के छात्र के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले छात्र की अप्रैल में डेटिंग ऐप पर दोस्ती हुई। 25 नवंबर को युवती उसे राजनगर के एक कैफे में ले गई। यहां उन्होंने सामान्य खाने-पीने का सामान मंगाया। कैफे संचालक ने 38 हजार रुपये का बिल दिया। छात्र ने विरोध किया तो उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने रेस्तरां को बंद करवा दिया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...