17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्ययूपी के संभल में युवक ने लड़की को गोली मार खुद कर...

यूपी के संभल में युवक ने लड़की को गोली मार खुद कर ली आत्महत्या, एसपी ने बताई अहम बातें

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले एक युवती को गोली मार कर दी, इसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया है। गोलीकांड में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती बुरी तरह से जख्मी हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दरअसल वारदात जिले के असमोली थाना इलाके के गांव हरथला की है। जहां शनिवार को गोली कांड की घटना से इलाके में दहशत फैली हुई है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि हरथला गांव के पास एक युवक ने इसी गांव की युवती को बुलाकर गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार कर सुसाइड कर लिया है।

संभल पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मृतक युवक की पहचान पड़ोसी जनपद अमरोहा के रहने वाले 22 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। मौके पर आला कत्ल भी बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, मामले की विवेचना की जा रही है। हालांकि दोनों युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर उन्होंने फिलहाल इंकार किया है।

उधर गोलीकांड में घायल युवती की मां रजनी ने बताया कि उनकी बेटी प्रतीक्षा बीएससी फाइनल की छात्रा है। आज घर से कॉलेज में प्रैक्टिकल होने की बात कह कर निकली थी। दोपहर बाद फोन आया कि उनकी बेटी को किसी ने गोली मार दी है। वहीं उन्होंने गोली मारने वाले युवक के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि वह लड़के को नहीं जानती।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...