17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'पूरी दुनिया कर रही बैलट पेपर का इस्तेमाल, हम क्यों EVM से...

‘पूरी दुनिया कर रही बैलट पेपर का इस्तेमाल, हम क्यों EVM से करा रहे चुनाव?’ बोले शरद पवार

Published on

नई दिल्ली,

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ईवीएम को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोलापुर के मर्करवाडी पहुंचे. यह वही गांव है, जहां ईवीएम वोटों के खिलाफ एक मॉक-पोल आयोजित की गई थी, जिसमें लोग बैलट से मतदान करना चाहते थे. इससे वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश में थे कि एनसीपी (एसपी) के उम्मीदवार को ईवीएम में मिले वोटों से ज्यादा वोट मिले हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था, और ऐसा करने वालों पर मामले दर्ज किए थे.

शरद पवार ने मर्करवाडी में कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से देख रहा हूं कि संसद में मर्करवाडी की चर्चा शुरू है. वो बोल रहे हैं कि देश में किसी को पता नहीं चली, लेकिन मर्करवाडी के लोगों को पता चल गई. उन्होंने कहा कि चुनाव में तकरार होती है लेकिन इतनी नहीं. शरद पवार ने अमेरिका और ब्रिटेन का उदाहरण दिया और कहा कि दुनिया के बड़े देशों में बैलट पेपर्स से वोटिंग होती है.

पूरी दुनिया बैलट से कर रही वोट, लेकिन…
एनसीपी के संस्थापक ने आगे कहा कि पूरी दुनिया बैलट पेपर से वोट कर रही है, लेकिन हम क्यों ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वोटिंग के बाद आप (मर्करवाडी के लोगों) में शंका आई और गांव ने फिर से वोटिंग करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने यहां क्यों बंद करा दिया. उन्होंने कहा, “मैं ईवीएम पर भाषण कर रहा हूं और मुझे रोक दिया, ये कैसी बात है. मुझे कुछ समझ नहीं आया.”

हमने तो नहीं कहा कि ईवीएम में दिक्कत है!
पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ईवीएम विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में हमारे सीट कम हुई, तब हमने तो नहीं कहा था कि EVM में दिक्कत है. इन लोगों ने EVM वाला राग छोड़ देना चाहिए. चुनाव हारने के बाद ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. इससे लोगों का विश्वास कम होता है. विपक्ष ने इसका स्वागत करना चाहिए.”

शरद पवार को हार स्वीकार करनी चाहिए- बीजेपी
शरद पवार के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेख बावनकुले ने कहा कि शरद पवार को अपनी हार स्वीकार करनी चाहिए. उनका अभियान फेल कर गया है. लोगों ने उन्हें रिजेक्ट किया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता और हमने उसे स्वीकार किया. वे ऐसा अगले चुनाव के लिए कर रहे हैं. वे लोकल चुनाव भी हारेंगे.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...