17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपुलिस की मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने महिला को किडनैप...

पुलिस की मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने महिला को किडनैप किया, फिर पहाड़ी पर ले जाकर मार डाला

Published on

बीजापुर,

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने 40 साल की महिला की हत्या कर दी. नक्सलियों को शक था कि महिला पुलिस की मुखबिर है. फिलहाल पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है. वहीं मौके से एक पंपलेट भी मिला है, जिसमें महिला के मुखबिर होने की बात लिखी है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना शनिवार को लादेड़ गांव में हुई. नक्सलियों ने यलम सुकड़ा नाम की महिला का पहले किडनैप किया. इसके बाद नजदीक में एक पहाड़ी पर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है. घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा छोड़ा गया पम्पलेट भी मिला है, जिसमें महिला पर साल 2017 से पुलिस की मुखबिरी करने की बात कही गई थी.

पुलिस का कहना है कि मौके से जो पम्पलेट मिला है, उसमें महिला को नक्सलियों के खिलाफ सूचना देने का आरोप लगाया गया था. महिला की हत्या के बाद इलाके में खौफ का माहौल है. बस्तर संभाग के सात जिलों में इस साल नक्सलियों ने 60 से ज्यादा लोगों की हत्या की है. यह घटना भी उन्हीं में से एक है.

महिला की हत्या के बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों के इस कदम के पीछे उनका उद्देश्य लोगों में डर फैलाना और पुलिस के साथ सहयोग करने वालों को सजा देना है.

इस हत्याकांड के साथ ही नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक महिला आंगनबाड़ी सहायक की भी हत्या की थी. उस पर भी मुखबिरी करने का शक था. इसी प्रकार की एक और घटना 4 दिसंबर को हुई थी, जिसमें दो पूर्व सरपंचों की हत्या की गई थी. नक्सलवाद से प्रभावित इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन नक्सली हिंसा के चलते स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और अभियुक्तों की तलाश जारी है.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...