17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी के समर्थन में आए शरद पवार, बोले-वह एक काबिल नेता...

ममता बनर्जी के समर्थन में आए शरद पवार, बोले-वह एक काबिल नेता हैं, उन्हें इच्छा ज़ाहिर करने का अधिकार है

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने इंडिया ब्लॉक की कमान संभालने की इच्छा जताई है। शनिवार को कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एक सक्षम नेता हैं और उन्हें विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की अपनी इच्छा दिखाने का अधिकार है। CM ममता बनर्जी ने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे को चलाने की दोहरी जिम्मेदारी संभाल सकती हैं।

शरद पवार ने क्या कहा?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार यह बयान ऐसे समय में आया है जब अलग-अलग क्षेत्रीय दलों के असंतोष और हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस को हाल ही में मिले चुनावी झटकों के कारण इंडिया गठबंधन के भीतर ‘तनाव’ बना हुआ है। ममता बनर्जी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, “वह देश की एक सक्षम नेता हैं और उन्हें यह कहने का अधिकार है। उन्होंने संसद में जो सांसद भेजे हैं, वे मेहनती और जागरूक हैं।”

ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी।

उन्होंने बंगाली समाचार चैनल ‘न्यूज 18’ बांग्ला के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन किया था, अब इसे प्रबंधित करना मोर्चे का नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे यह नहीं कर सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है।’’ यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख को देखते हुए वह गठबंधन का प्रभार क्यों नहीं ले रही हैं, बनर्जी ने कहा, ‘‘यदि अवसर दिया गया तो मैं इसका सुचारू संचालन सुनिश्चित करूंगी।’’

Latest articles

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...