8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, इस मेट्रो स्टेशन का नाम...

दिल्ली के किसानों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, इस मेट्रो स्टेशन का नाम ही बदल डाला, जानिए क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान ‘गांव देहात बचाओ अभियान’ चलाकर दिल्ली में विरोध कर रहे हैं। रविवार को किसानों ने दिल्ली के वेस्ट इंक्लेव मेट्रो स्टेशन का नाम बदला। किसानों ने वेस्ट इंक्लेव मैट्रो स्टेशन का नाम काली स्याही से मिटाकर मंगोलपुर कला मेट्रो स्टेशन लिखा। किसानों की यह यात्रा अभी तक दिल्ली के 300 से ज्यादा गांव में जा चुकी है।

किसानों ने मेट्रो स्टेशन का नाम बदला
पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार को दी चेतावनी गांव की जमीन पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन का नाम गांव के नाम पर ही हो। उन्होंने वेस्ट इंक्लेव मैट्रो स्टेशन का नाम काली स्याही से मिटा दिया और उसकी जगह मंगोलपुर कला लिख दिया। किसानों ने सरकार से मांग कि दिल्ली के गांव का नाम और निशान मत मिटाओ। गांव की जमीन पर बने मेट्रो स्टेशन का नाम गांव के नाम पर ही हो।

सरकार को दिया 22 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
इससे पहले शनिवार को किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो सभी गांव के लोग आगामी चुनाव के बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही 22 दिसंबर को दिल्ली के गावों के किसान एकजुट होकर महापंचायत करेंगे, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। किसानों का कहना है कि दिल्ली के गांवों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन सरकारों के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...