29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'बुरी नजर' से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव...

‘बुरी नजर’ से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने किया चुनाव चिन्ह में बदलाव?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है, आम आदमी पार्टी ने तो अभी से ही जन यात्राएं निकालना शुरू कर दिया है। खुद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार जनता से संपर्क साध रहे हैं। लेकिन इस बीच एक बात हर किसी के नोटिस में आई है, आम आदमी पार्टी की झाड़ू का रंग बदल चुका है। पहले आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लगी झाड़ू का रंग सफेद हुआ करता था, उसे शांति का प्रतीक बताया जाता है।

लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने उस झाड़ू का रंग सफेद से बदलकर काला कर दिया है। इसके पीछे लॉजिक दिया जा रहा है कि बुरी नजर से बचने के लिए झाड़ू के रंग को बदल दिया गया है। अभी तक पार्टी की तरफ से इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बदलाव कई दिनों पहले भी दिख चुका था। असल में जब तक आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206, राउज एवेन्यू, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग था, उसकी झाड़ू का रंग सफेद ही हुआ करता था।

जब AAP ने अपना दफ्तर बदलकर बंगला नंबर 1, (कैनिंग लेन) पंडित रविशंकर शुक्ला लेन किया, झाड़ू का रंग भी सफेद से काला हो गया। अब पार्टी के नेता मानते हैं कि झाड़ू का रंग बदला है, लेकिन तेवर नहीं। आज भी पार्टी में झाड़ू का मतलब केजरीवाल है और केजरीवाल का मतलब झाड़ू है। यानी कि कितनी भी चीजें क्यों ना बदल जाएं, आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा चेहरा अरविंद केजरीवाल ही रहने वाले हैं।

वैसे इस बार के दिल्ली चुनाव में कई दूसरे विवाद भी जगह बनाने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगा दिया है कि बीजेपी साजिश के तहत उनके वोटरों को वोटर लिस्ट से निकाल रही है, यहां तक कहा गया है कि कई सीनियर अधिकारी इस काम में शामिल हैं। बीजेपी ने तो इसे हार का डर बता दिया है, लेकिन AAP लगातार आक्रमक है।

Latest articles

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...