28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार: जीजा से शादी की जिद पर अड़ी लड़की, माता-पिता ने गला...

बिहार: जीजा से शादी की जिद पर अड़ी लड़की, माता-पिता ने गला रेतकर की हत्या, नानी और नाबालिग भाई भी अरेस्ट

Published on

सहरसा,

बिहार के सहरसा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक लड़की की उसके माता-पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह वारदात सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के ऐनी गांव में 7 दिसंबर को हुई. बताया जा रहा है कि मृतका अपने बहनोई से शादी करने की जिद कर रही थी. उसके माता-पिता ने लड़की को खूब समझाया पर वह नहीं मान रही थी. इस बात से गुस्साए परिजनों ने गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की इस साजिश में लड़की की नानी और नाबालिग भाई भी शामिल था.

माता-पिता ने बेटी का काटा गला
इस मामले पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर को ऐनी गांव के श्मसान के पास एक लड़की गंभीर रूप से घायल मिली थी. उसे इलाज के लिए पहले पीएचसी, फिर मधेपुरा मेडिकल कॉलेज और अंत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसीएच) रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

जांच के दौरान पता चला कि लड़की अपने बहनोई के साथ शादी करना चाहती थी और कुछ समय तक उसके साथ रह भी चुकी थी. परिजनों के बार-बार समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही. इसके बाद उसके माता-पिता, नानी और भाई ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया
बताया जा रहा है कि हत्या के दिन लड़की अपनी नानी के साथ मुरली चौक पहुंची थी. वहां उसके माता-पिता चाकू लेकर पहुंचे. रास्ते में श्मसान के पास सुनसान जगह देखकर लड़की का गला रेत दिया और उसे मरा समझकर छोड़ दिया. पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के दौरान सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...