28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ ...सड़क ही नहीं है, दर्द में तड़पती प्रेग्नेंट महिला को टोकरी...

छत्तीसगढ़ …सड़क ही नहीं है, दर्द में तड़पती प्रेग्नेंट महिला को टोकरी में डालकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

Published on

अंबिकापुर,

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला कुर्मेन बरढोंड़गा पारा में सड़क की कमी के चलते लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ताजा मामला एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने का था. यहां गांव वालों को गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए झेलगी (समान रखने की टोकरी) में उठाकर एंबुलेंस तक लेकर जाना पड़ा.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक पारस मझवार की पत्नी श्रोता मझवार 9 माह की गर्भवती थी. 30 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे उसे लेबर पेन होने लगा. परिवार के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया.सूचना पर एंबुलेंस गांव तिरकेला कुरमेन तक पहुंची लेकिन आगे सड़क खराब होने के कारण बरढोड़गा पारा तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी.

ऐसे में परिवार वालों को गर्भवती महिला को टोकरी (जिसमें समान ढोया जाता है) में उठाकर एंबुलेंस तक लाना पड़ा. एंबुलेंस के जरिए गर्भवती महिला को कुन्नी अस्पताल लाया गया. जहां गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई. डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

टोकरी में गर्भवती महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. बताया गया कि गांव वालों ने सरपंच से कई बार सड़क बनाई जाने की मांग की, लेकिन सड़क का मरम्मत नहीं कराई गई. इसे लेकर ग्रामीणों में भी रोष है. वहीं शासन प्रशासन से भी सड़क बनाने की मांग की गई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...