28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यवाराणसी: मां काली की पूजा के दौरान पुजारी ने गला रेतकर की...

वाराणसी: मां काली की पूजा के दौरान पुजारी ने गला रेतकर की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

Published on

वाराणसी,

वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गाय घाट इलाके में एक पुजारी ने मां काली के साक्षात दर्शन न मिलने से व्यथित होकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार रात की है, जब पुजारी ने मां काली की आराधना के दौरान अपना गला धारदार कटर से रेत लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, मृतक पुजारी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था. पुजारी पिछले 24 घंटे से मां काली के आव्हान और साधना कर रहा था. 24 घंटे बाद भी जब मां के साक्षात दर्शन नहीं हुए, तो हताशा में उसने आत्महत्या कर ली. घटना के समय पुजारी की पत्नी घर पर ही थी. जब उसने पुजारी को लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. मगर, डॉक्टरों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पुजारी धार्मिक आस्था से अत्यधिक प्रभावित था और उसने मां काली के दर्शन के लिए गहन साधना की थी. पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...