28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार : एक जीत ऐसी भी: टीचर की नौकरी से बर्खास्त, उपचुनाव...

बिहार : एक जीत ऐसी भी: टीचर की नौकरी से बर्खास्त, उपचुनाव में उतरे और अब बन गए MLC

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में शिक्षक संघ के पूर्व नेता वंशीधर बृजवासी ने जीत हासिल की। उन्हें बिहार सरकार ने इस साल की शुरुआत में सेवा से बर्खास्त कर दिया था। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का ये उपचुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफे के कारण हुआ था। देवेश चंद्र ठाकुर ने इस साल सीतामढ़ी से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जनता दल (यू) के उम्मीदवार अभिषेक झा को हार का सामना करना पड़ा और वह चौथे स्थान पर रहे।

बर्खास्त टीचर से हार गई नीतीश की पार्टी
जीत दर्ज करने के बाद वंशीधर बृजवासी ने पत्रकारों से कहा कि यहां मैं नहीं सभी शिक्षक और लोग चुनाव लड़ रहे थे। यह सभी लोगों की जीत है। शिक्षक से नेता बने बृजवासी शिक्षकों के अधिकारों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्हें शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे केके पाठक ने नौकरी से निलंबित कर दिया था। वो नौकरी से हटने के बाद उपचुनाव में कूद गए। वंशीधर शिक्षकों और स्नातकों के अधिकारों की लड़ाई को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हैं।

तिरहुत MLC सीट से धमाकेदार जीत
बृजवासी ने कहा कि वह सरकार को इसलिए धन्यवाद देना चाहेंगे क्योंकि अगर सरकार ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त नहीं किया होता तो आज वह एमएलसी नहीं बनते। सरकार ने कार्रवाई की तभी शिक्षक गोलबंद हुए और उसका नतीजा सामने है।उन्होंने कहा, ‘सरकारी तंत्रों की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष, चाहे वह शिक्षक कर रहा हो, पत्रकार कर रहा हो, संविदा कर्मी कर रहा हो या पंचायत में काम कर रहे लोग कर रहे हों, उनकी एकजुटता इस जीत का कारण है और वही नायक भी हैं। उनकी कोशिश रहेगी, उनके इस संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने में सहायक बनें।’

चौथे स्थान पर रहे जेडीयू के अभिषेक झा
वंशीधर बृजवासी ने ये उपचुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। उन्हें सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने के कारण इस साल जुलाई में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उपचुनाव में जीत के बाद वंशीधर बृजवासी के समर्थकों ने मुजफ्फरपुर के मतगणना केंद्र पर जश्न मनाया। तिरहुत प्रमंडल के चार जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर के मतदाताओं ने उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार विनायक गौतम दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार गोपी किशन तीसरे स्थान पर रहे। जेडीयू के अभिषेक झा चौथे नंबर पर रहे। इस उपचुनाव में कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...