28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यनागौर की शादी में हुई 'रुपयों की बारिश', मायरे में 1 करोड़...

नागौर की शादी में हुई ‘रुपयों की बारिश’, मायरे में 1 करोड़ कैश के अलावा सोना- चांदी दे मामा ने मचाई धूम!

Published on

नागौर

राजस्थान के नागौर जिले में एक बार फिर भात यानी मायरा भरने की खबर चर्चा में है। यहां एक नाना और मामा ने मिलकर अपने नाती की शादी में ऐसा भात भरा कि हर कोई दंग रह गया। यहां रामनारायण झाड़वाल नाम के शख्स ने दो करोड़ रुपये का मायरा भरा है। इसमें एक करोड़ रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, जमीन और दूसरी कई कीमती चीजें शामिल थीं। लिहाजा इस अनोखे मायरा की पूरे इलाके में चर्चा ।

मामा रामनाराययण हैं रिटायर्ड शिक्षक
बुरडी गांव के रहने वाले रामनारायण झाड़वाल ने 7 दिसंबर को अपने नाती रामेश्वर की शादी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने दिल खोलकर मायरा दिया। रामेश्वर की मां संतोष, रामनारायण की बहन हैं। शादी मालगांव में हुई। रामनारायण 250 गाड़ियों के काफिले के साथ शादी में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी बहन और उसके परिवार के लिए यह मायरा भरा। रामनारायण रिटायर्ड शिक्षक हैं, उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे रामकिशोर ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग ऑफिसर हैं। छोटे बेटे डॉ. अशोक झाड़वाल नागौर के जेएलएन अस्पताल में एमडी (मेडिसिन) हैं। मायरे के दौरान बहन और उसके ससुराल वालों को कपड़े और दूसरे उपहार भी दिए गए।

यहां जानिए क्या-क्या था मायरे में ?
मिली जानकारी के अनुसार यहां सबसे पहले तो एक करोड़ एक लाख रुपये नकद दिए गए। इसके बाद 30 लाख रुपये कीमत के प्लॉट की कागज पेश किए। 25 तोला सोना जेवरों के रूप में दिया गय। चांदी के जेवर 5 किलो के थे। इसके अलावा 140 चांदी के सिक्के भी दिए गए। एक नई ट्रैक्टर-ट्रॉली, जो बाजरा से भरी हुई थी और देसी घी से भरा एक मटका। कुल मिलाकर बताया जा रहा है कि मायरे की कीमत दो करोड़ रुपये खर्च किए गए।

जानिए क्या है राजस्थान की मायरा प्रथा
बता दें कि मायरा भरने की रस्म राजस्थान में काफी पुरानी है। इसे ‘भात’ भी कहते हैं। यह रस्म बहन के बच्चों की शादी में ननिहाल पक्ष द्वारा निभाई जाती है। इसमें बहन के परिवार और उसके ससुराल वालों को उपहार दिए जाते हैं। यह रस्म प्यार और अपनापन का प्रतीक है। साथ ही यह भी बताती है कि भाई का बहन के प्रति समपर्ण भाव भी दिखाती है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...