28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान से आए इसाई शख्स को CAA के तहत मिली भारत की...

पाकिस्तान से आए इसाई शख्स को CAA के तहत मिली भारत की नागरिकता, बोला- खुश हूं अब मैं इंडियन हूं

Published on

नई दिल्ली,

गोवा के उत्तरी क्षेत्र अंजुना के डेमेलो वड्डो से संबंध रखने वाले शेन सेबस्टियन परेरा ने गोवा में भारतीय नागरिकता हासिल की है. पाकिस्तान के कराची में 4 अगस्त 1981 को जन्मे परेरा का परिवार कुछ महीनों बाद ही गोवा लौट आया था. उन्हें भारत आए 43 साल हो गए थे, जब उन्हें नागरिकता मिल पाई है. उन्होंने यहीं पर अपनी शिक्षा पूरी की. 2012 में परेरा ने भारतीय नागरिक मारिया ग्लोरिया फर्नांडिस से शादी की थी.

सेबस्टियन परेरा ने कहा, “मैं खुश हूं कि अब मैं भारतीय हूं.” मंगलवार को सचिवालय में आयोजित समारोह में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने परेरा को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान की. यह प्रमाण पत्र नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6बी और 5(1)(c) के अंतर्गत परेरा को भारतीय नागरिक के रूप में पंजीकृत होने की पुष्टि करता है.

2019 में सीएए के बाद किया नागरिकता के लिए आवेदन
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, परेरा के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करना एक लंबी प्रक्रिया रही है. वे भारत में रहते हुए विदेशी आगमन पंजीयन कार्यालय (FRRO) में हर साल अपना वीजा रिन्यू करवाते थे. 2019 में CAA की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसके माध्यम से आवेदन किया. मीडिया में रिपोर्ट्स से उन्हें यह जानकारी मिली कि एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक, जोसेफ परेरा, को भी भारतीय नागरिकता मिली है. इसके बाद उनका आवेदन तीन महीने में मंजूर हो गया, जिससे उन्होंने गोवा सरकार का आभार जताया.

सीएम प्रमोद सावंत ने दी नागरिकता मिलने की बधाई
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “मैं शेन को बधाई देता हूं, वे इस कानून के अंतर्गत नागरिकता प्राप्त करने वाले दूसरे गोवावासी हैं. कई और आवेदन प्रक्रिया में हैं. यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में फंसे हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों, जैनों, पारसियों और बौद्धों को सहायता प्रदान करेगा.”इससे पहले, अगस्त महीने में जोसेफ परेरा को नागरिकता प्रदान की गई थी. मुख्यमंत्री सावंत ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का इस कानून को लागू करने के लिए आभार जताया.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...