28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपुणे में BJP नेता के चाचा की अपहरण के बाद कर दी...

पुणे में BJP नेता के चाचा की अपहरण के बाद कर दी गई थी हत्या, 4 गिरफ्तार

Published on

पुणे,

पुणे पुलिस ने बुधवार को बताया कि बीजेपी एमएलसी योगेश तिलेकर के चाचा के अपहरण और हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार हत्या को अंजाम पुरानी दुश्मनी के चलते दिया गया था. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी.

मॉर्निंग वॉक के दौरान किया था किडनैप
पुलिस ने बताया कि सतीश वाघ (55) को सोमवार को पुणे शहर के हडपसर इलाके में शेवालवाड़ी चौक के पास चार-पांच लोगों ने एक एसयूवी में डाल लिया था. जब उन्हें एसयूपी के जरिए किडनैप किया गया था, तब वह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे.इसके बाद आरोपियों ने उसी शाम 40 किलोमीटर दूर पुणे-सोलापुर हाईवे पर यवत के पास उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया था. शव पर चोट के कई निशान भी मौजूद थे.

दुश्मनी के चलते की गई हत्या
मामले में पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वाघ की हत्या की सुपारी दी थी और अपहरण करने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि हत्या को अंजाम दुश्मनी के चलते दिया गया था. पुलिस ने पहले बताया था कि सतीश वाघ खेती करते थे और शेवालवाड़ी के पास उनका एक होटल भी था.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...