28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्ययूपी : महंगे शौक और ठगी का कारोबार! विदेश भेजने के नाम...

यूपी : महंगे शौक और ठगी का कारोबार! विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लूटे लाखों, गिरफ्तार

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बेरोजगारों से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी रेहान उल्ला के कब्जे से पुलिस ने कूटरचित पासपोर्ट, अवैध तमंचा, कारतूस, कार और 6800 कैश बरामद किया है.पुलिस ने आरोपी युवक को लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया है.

शातिर ठग रेहान उल्ला करारी थाना के अमीनपुर संवरो गांव का रहने वाला है.यह ठग अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे लाखों रुपये की ठगी करता था.इसके खिलाफ करारी थाने में तीन मुकदमे दर्ज है और यह लंबे समय से फरार चल रहा था.आज एक मुखबिर की सूचना पर करारी पुलिस ने किनहाई नदी के पास से आज उसे गिरफ्तार किया है.इसके कब्जे से 1 तमंचा, जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, 6800 रुपये कैश, और मारूती सुजुकी रिट्ज कार जब्त कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

मामले में DSP अभिषेक सिंह ने बताया कि करारी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उसका नाम रेहान उल्ला है जो थाना करारी का रहने वाला है.उसके ऊपर आरोप है उसने कई बेरोजगारों को अपना निशाना बनाकर उनको विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की.शख्स पर पहले से दो मामले दर्ज हैं.

बीते माह गोवा से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां सरकारी नौकरी का झांसा देकर 40 से अधिक लोगों के साथ ठगी की घटना सामने आई थी. इस मामले में पीड़ित लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके पांच महिलाओं सहित 33 को गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों ने लोगों से करीब 5 करोड़ रुपए की ठगी की थी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...