28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यPM मोदी को नहीं चाहते मुस्लिम, नितेश राणे की मांग 'लाडली बहन...

PM मोदी को नहीं चाहते मुस्लिम, नितेश राणे की मांग ‘लाडली बहन योजना’ से किया जाए बाहर

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता नितेश राणे विवादित बयान दिया है इससे सियासत गरमा सकती है। पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने मांग की है कि मुस्लिम परिवार मोदी को नहीं चाहते. ऐसे में अगर किसी मुस्लिम परिवार में दो से ज्यादा बच्चे हैं तो उन्हें ‘लाडली बहन योजना’ से बाहर कर देना चाहिए। नितेश राणे का यह बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब महाराष्ट्र में महायुति यानी एनडीए की जीत के पीछे इस योजना को अहम कारणों में एक माना जा रहा है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में नितेश राणे ने कंकावली से जीत हासिल की है।

राणे ने उठाई बदलाव की मांग
नितेश राणे ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होने के विरोध में आयोजित कए कार्यक्रम में कहा कि दो से अधिक दुर्भाग्य वाले लोगों को लाडली बहन योजना का लाभ नहीं लेना चाहिए। वे चुनाव में ना मोदीजी, ना महायुती, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मुस्लिम समाज के लोग आगे हैं। राणे ने लाडली बहन योजना में बदलाव की मांग उठाई है। राणे ने कहा है कि वह इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म
नितेश राणे ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और उन्हें पीटा जा रहा है। पाकिस्तान में भी हिन्दू अल्पसंख्यक है, उन्हें वहां विकल्प दिया जाता है कि या तो तू इस्लाम स्वीकार कर ले या तुम्हें मार देंगे। और हमारे देश में कितना प्यार किया जाता है। इनके लिए योजना और स्कीम निकाली जाती है। सब सरकारी लाभ यही लोग लेते हैं। राणे ने कहा कि मैं जल्द मुख्यमंत्री से विनती करने वाला हूं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना में बदलाव कीजिए।

आदिवासी समाज को मिले छूट
राणे ने कहा कि आदिवासी समाज को छोड़कर जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं उन्हें सरकारी योजना से बाहर निकाला जाए। जिनके दो बच्चे हैं उन्हें ही यह फायदा मिले, ऐसा नियम बनाया जाए। नहीं तो ये हमारी योजना का फायदा लेंगे। सरकार की सभी योजना का लाभ लेंगे और वोट के दिन कहते हैं कि हमें इस्लाम चाहिए। बाकी समय में आपका इस्लाम कहां रहता है? नितेश राणे के साथ उनके भाई नीलेश राणे भी विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह कुडाल से चुने गए हैं। वह शिवसेना से जीते हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...