25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीतिलालू ने ममता के कंधे पर रखी सियासी बंदूक, 'दीदी' से नजदीकी...

लालू ने ममता के कंधे पर रखी सियासी बंदूक, ‘दीदी’ से नजदीकी और कांग्रेस से दूरी के मायने समझिए

Published on

पटना

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व का समर्थन कर राजनीति की कौन सी बाजी चल दी है? आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई कि कभी राहुल गांधी को दूल्हा बनाने की बात कर इंडिया गठबंधन में न केवल फुट डाला बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएम बनने के ड्रीम प्रोजेक्ट को भी लाल झंडी दिखा दी थी। एक बार फिर ममता बनर्जी को आगे कर लालू प्रसाद यादव ने राजनीति की कौन सी बिसात बिछा दी है।

लालू प्रसाद यादव का बयान
इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के लिए ममता बनर्जी का समर्थन करने के लालू यादव के बयान ने राजनीतिक जगत में भूचाल ले आया हे। वजह है लालू यादव का ये कहना कि ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व दे देना चाहिए। हम लोग उनका समर्थन करते हैं। लालू प्रसाद के बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने समर्थन करते कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नेतृत्व क्षमता को स्वीकार किया जाए। वह निश्चित रूप से गठबंधन का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। उनमें क्षमता है। उन्होंने संसद में जो नेता चुने हैं, वे जिम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ और जागरूक लोग हैं।

संजय राउत का समर्थन
और तो और लालू प्रसाद के वक्तव्य को संजय राउत ने भी ममता बनर्जी की भूमिका के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वह भी चाहते हैं कि वे एक प्रमुख भागीदार बनें। राउत ने ममता से मिलने की बात कही। तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के सुर में सुर मिलाते हुए ममता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

लालू की इस चाल का संदेश क्या है ?
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भले उम्र के कारण शारीरिक रूप से उतना सक्रिय नहीं हैं, पर मानसिक रूप से राजनीति का पाठ पढाने में अभी भी सक्षम हैं। लालू यादव ने ममता बनर्जी को आगे कर एक तीर से काई निशाना साध लिया है। कांग्रेस के ऊपर मानसिक दबाव बना डाला कि नेतृत्व ममता को सौंपने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस को सिर्फ राष्ट्रीय राजनीति तक सीमित करने की चाल चल दी। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के ऊपर हावी न हो। राजद को कम से कम सीट दे कर ज्यादा सीटों पर लड़ने की रणनीति।

लालू यादव की रणनीति
इतना ही नहीं लालू यादव बिहार के संदर्भ में लोकसभा चुनाव और राज्य में हुए चार विधानसभा उपचुनाव में अपने खराब प्रदर्शन के ऊपर कांग्रेस को हावी होने देना नहीं चाहते। राजद कांग्रेस को राष्ट्रीय नेतृत्व की पहली में उलझा कर रखना चाहती है। वरिष्ट पत्रकार दीपक कोचगवे का मानना है कि राजद सुप्रीमो यूं ही नहीं बोलते। हंसी खेल में भी बड़ी बाजी खेल जाते हैं। इंडिया गठबंधन के समय हंसते खेलते राहुल गांधी को दूल्हा बनाने की बात कह कर नीतीश कुमार की पूरी रणनीति की ही हवा निकाल दी।

ममता वाला शिगूफा
इस बार ममता बनर्जी को नेतृत्व के नाम पर आगे करने के पीछे राजद सुप्रीमो कांग्रेस को एक सीमा के भीतर रखने की चाल चली है। विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद राजद बैकफुट पर है और कांग्रेस हावी होने की तैयारी में है। बस, कांग्रेस की हवा निकालने के लिए राजद सुप्रीमो ने ममता को आगे किया है। याद होगा यह लालू प्रसाद ने रेल मंत्रालय को लेकर ममता बनर्जी को सदन में लताड़ते कहा था कि नहीं मांगी है तो नहीं मिलेगा? लालू के इस बयान के पीछे ममता को नेतृत्व देना और कांग्रेस को औकात बताना मूल मकसद रहा है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...