28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमहिला कॉन्स्टेबल को सिपाही ने गोली मारी, चितौडगढ़ गोलीकांड में सामने आई...

महिला कॉन्स्टेबल को सिपाही ने गोली मारी, चितौडगढ़ गोलीकांड में सामने आई यह बड़ी वजह!

Published on

चित्तौडगढ़ :

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में महिला कांस्टेबल की गोली मारने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां बेगूं थाने में एक प्रोबेशन पर चल रहे सिपाही ने अपनी महिला सहकर्मी पर गोली चला दी। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना बुधवार शाम को हुई। दोनों को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है। प्रोबेशनर सिपाही सियाराम बैरवा ने महिला कांस्टेबल पूनम मीणा पर गोली क्यों चलाई, इसे लेकर हालांकि पुख्ता जानकारी नहीं है। यह जानकारी मिली है कि दोनों एक ही बैच के थे और इन्होंने एक साथ ट्रेनिंग पूरी की थी। वे बेगूं में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। पूनम ने सियाराम से बात करना बंद कर दिया था। इससे गुस्से में आकर सियाराम ने पूनम पर गोली चला दी। और फिर खुद को भी गोली मार ली।

प्रोबेशन पीरियड़ में सियाराम, फिर भी मिली रिवॉल्वर
सियाराम बैरवा डीएसपी अंजली सिंह के गनमैन था, हालांकि उसे प्रोबेशन पीरियड़ में था, फिर भी उसे रिवॉल्वर दी गई और डीएसपी का गनमैन बनाया। यह आश्चर्य की बात है कि एक प्रोबेशनर सिपाही को गनमैन बनाया गया था। और उसे हथियार भी दिया गया। यहां पुलिस महकमे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आमतौर पर प्रोबेशनर सिपाहियों को हथियार नहीं दिए जाते। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने कहा कि यह एक गंभीर लापरवाही है। इस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सियाराम बूंदी का रहने वाला और पूनम दौसा की रहने वाली
सियाराम बूंदी जिले का रहने वाला है। पूनम दौसा की रहने वाली है। दोनों 2023 बैच के हैं। दोनों अविवाहित हैं। पूनम ने तीन महीने पहले बेगूं में किराए का कमरा लिया था। उसके साथ एक और महिला कांस्टेबल दिव्या भी रहती थी। पूनम के बयान दर्ज होने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...