25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'बिना नक्शा पास हुए बनाया है घर...' संभल हिंसा से विवादों में...

‘बिना नक्शा पास हुए बनाया है घर…’ संभल हिंसा से विवादों में आए सांसद बर्क को मिला नोटिस

Published on

लखनऊ,

संभल में हुईं हिंसा के बाद चर्चा में आए समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क को प्रशासन के विनिमय क्षेत्र ने नोटिस देकर कहा है कि उन्होंने बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण किया है. सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का आवास संभल के नखासा थाना इलाके के दीपा सराय में स्थित है.

बिना नक्शे के मकान निर्माण करने पर नोटिस देकर बर्क से जवाब मांगा गया है. सांसद बर्क पर उत्तर प्रदेश में रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 के उल्लंघन का आरोप लगा है. इसके तहत निर्माण कार्य नहीं रोकने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है.

क्या है नोटिस में?
उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल के द्वारा जियाउर्ररहमान बर्क को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि तहसील संभल से अनुज्ञा प्राप्त किए बिना आपके द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किया जा रहा है जबकि नियमों के अनुसार मैप स्वीकृत कराना जरूरी था.

नोटिस में आगे कहा गया है, ‘आपसे अपेक्षित है कि आप 12-12 24 तक सुबह 10 बजे नियत प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्थिति सप्ष्त करें. आप उक्त तिथि को स्वंय अथवा किसी अधिकृत व्यक्ति द्वारा उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करें. आपको यह भी सूचित किया जाता है कि आप तत्काल निर्माण कार्य को रोक दें और निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना लिखित रूप से तत्काल इस कार्यालय को दें.’

बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आपको बता दें कि जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. पहले संभल में हुई हिंसा मामले में उनपर एफआईआर दर्ज हुई, फिर कार एक्सीडेंट केस में उनके खिलाफ शिकायत की गई है और अब बिना नक्शा पास कराकर निर्माण कार्य कराने के आरोप में नोटिस मिला है.

कुछ माह पूर्व उनकी कार से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी. इस बाबत मृतक के परिजनों ने अब पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि हादसे के समय गाड़ी खुद सांसद जियाउर्रहमान चला रहे थे और उनकी बहन भी गाड़ी में मौजूद थीं.फिलहाल, संभल जिले के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस शिकायत की पुष्टि करते हुए जांच शुरू करने की बात कही है. ऐसे में अगर जांच-पड़ताल शुरू हुई और आरोप साबित हुए तो सपा सांसद मुश्किल में पड़ सकते हैं. पहले से ही पुलिस ने उनपर हिंसा के लिए लोगों को उकसाने की एफआईआर दर्ज कर रखी है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...