18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिपोर्ट विदाउट रोड...', जब केरल के प्रोजेक्ट को लेकर शशि थरूर ने...

पोर्ट विदाउट रोड…’, जब केरल के प्रोजेक्ट को लेकर शशि थरूर ने संसद में मोदी सरकार को घेरा

Published on

नई दिल्ली,

संसद के चालू शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान सड़क परिवहन मंत्रालय से जुड़े सवाल सदस्यों ने पूछे. केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सरकार को एक प्रोजेक्ट को लेकर घेरा. प्रश्नकाल के दौरान शशि थरूर ने पोर्ट विदाउट रोड का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा.

इस सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी यह स्वीकार किया कि बिना रोड के पोर्ट का कोई यूज नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने आठ से 10 दिनों में इसका रास्ता निकालने का भरोसा दिलाया. दरअसल, लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान शशि थरूर ने केरल के विझिंजम इंटरनेशनल पोर्ट की रोड कनेक्टिविटी को लेकर सवाल पूछा.

उन्होंने कहा कि अगले महीने यह अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कमीशन होना है और इसकी रोड कनेक्टिविटी नहीं है. इसके लिए एनएच 66 को मोडिफाई करने और सड़क निर्माण कराने की जरूरत है. शशि थरूर ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि तय समय सीमा के भीतर रोड कनेक्टिविटी के लिए आप क्या कदम उठा रहे हैं. अन्यथा इस पोर्ट से देश में सामान लाने के लिए रोड ही नहीं होगा.

शशि थरूर के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मुस्कराते नजर आए. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं जब शिपिंग मिनिस्टर था, तब ये पोर्ट सैंक्शन किया था. उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि ये पोर्ट प्राइवेट पार्टी के रूप में अडानी पोर्ट ने लिया है. कंपनी ने कहा था कि वे रोड बनाएंगे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कोई समस्या आ गई है और कंपनी ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. चार-पांच दिन पहले हमारी मुख्यमंत्री के साथ इसे लेकर मीटिंग हुई थी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हम जल्द ही कोई रास्ता निकाल लेंगे. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शशि थरूर को संबोधित करते हुए कहा कि आपने सही सवाल उठाया कि बिना कनेक्टिविटी के पोर्ट का कोई यूज नहीं है. हम आठ से 10 दिन के भीतर कोई रास्ता निकाल लेंगे. इसकी प्रक्रिया पहले से ही चल रही है.

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...