18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिशेख हसीना के बयान का नहीं करते समर्थन... भारत ने मोहम्‍मद यूनुस...

शेख हसीना के बयान का नहीं करते समर्थन… भारत ने मोहम्‍मद यूनुस को दिलाया भरोसा

Published on

ढाका

बांग्लादेश में तख्तापलट के जरिए हटाई गईं प्रधानमंत्री शेख हसीना के उन बयानों का भारत समर्थन नहीं करता है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार की आलोचना की है। विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय स्टैंडिंग कमेटी को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुद्दा दोनों देशों के संबंधों में एक छोटी सी अड़चन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत का संबंध किसी एक राजनीतिक दल या सरकार तक सीमित नहीं है और भारत का ध्यान बांग्लादेश के लोगों पर केंद्रित है।

शेख हसीना की ओर से आने वाले बयानों पर उन्होंने कहा कि वह ‘निजी संचार उपकरणों’ का इस्तेमाल कर रही है और भारत सरकार ने उन्हें ऐसा कोई मंच या सुविधा नहीं दी है, जिससे वे भारत की जमीन से अपनी राजनीतिक गतिविधियां चला सकें। यह भारत की परंपरा है कि वह अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचता है। शेख हसीना का संदेश, जिसमें वह अंतरिम सरकार की आलोचना कर रही हैं के संदर्भ में भारत की ओर से यह बयान महत्वपूर्ण है।

अल्पसंख्यकों पर हमले ने बढ़ाई चिंता
सोमवार को उन्होंने ढाका का दौरा किया था। इसे लेकर मिश्री ने कमेटी से कहा कि उन्होंने अंतरिम सरकार को स्पष्ट किया है कि भारत का संबंध बांग्लादेश से ‘किसी विशेष पार्टी’ या सरकार से आगे बढ़कर है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश की जनता के साथ संबंधों को प्राथमिकता देता है और हर सरकार के साथ मिलकर काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमले को लेकर भारत चिंतित है। लेकिन यह देखकर राहत हुई कि वहां की सरकार ने हिंसा में शामिल 88 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भारत ने बताई अपनी चिंताएं
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक समिति के कुछ सदस्यों ने बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े साधुओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया, लेकिन मिस्री ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार इन घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का दावा कर रही है, लेकिन विश्वसनीय संगठनों ने इन घटनाओं का दस्तावेजीकरण किया है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मिस्री ने कहा कि उन्होंने भारत विरोधी बयानबाजी में लिप्त कई दोषी आतंकियों को रिहा करने के निर्णय पर चिंता जताई।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...