25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'प्रतिभा सिंह की जुबान पर सुक्खू की लगाम'... BJP ने वीडियो शेयर...

‘प्रतिभा सिंह की जुबान पर सुक्खू की लगाम’… BJP ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

Published on

शिमला

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर से बीजेपी के निशाने पर है। बीजेपी ने सुखविंदर सुक्खू को तानाशाह बताया है। बीजेपी ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी की जुबान पर सुक्खू जी की लगाम…। ये वीडियो बिलासपुर का है। इस वीडियो में वो जनता को संबोधित करते हुए दिखाई दे रही है। तभी कांग्रेस का एक पूर्व विधायक उनसे पास आता है और कुछ कहता है। इस वीडियो को शेयर कर अब बीजेपी ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

सुक्खू सरकार 2 साल पूरा होने पर मना रही थी जश्न
दरअसल हिमाचल की कांग्रेस सरकार अपने 2 साल पूरे होने पर बिलासपुर में जश्न मना रही थी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मगर इस दौरान प्रतिभा सिंह जब भाषण दे रही थी तो उनके पास कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर उनके पास आए और इन्हें जल्द भाषण खत्म करने को कहा।

प्रतिभा सिंह हो गई नाराज
प्रतिभा सिंह इस बात से नाराज हो गई और उन्होंने कहा कि आप नहीं चाहते मैं ज्यादा बोलूं? प्रतिभा सिंह ने साथ ही सफाई दी कि वो लंबा भाषण देने के मूड में नहीं थीं। बस संगठन के बारे में कुछ ज़रूरी बातें कहना चाहती थीं। मंच छोड़ते हुए उन्होंने ठाकुर को डांटा भी। उन्होने कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। मुझे पता है मुझे कितना बोलना है। इस घटना से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के रिश्तों में तनाव की अटकलें फिर से शुरू हो गई। हालांकि अंत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि मज़बूत संगठन से ही मज़बूत सरकार बनती है। उन्होंने सरकार के दो साल के कामकाज की तारीफ़ की। साथ ही, प्राकृतिक आपदाओं में राज्य को मदद न करने के लिए बीजेपी की आलोचना भी की।

बीजेपी ने सीएम सुक्खू को घेरा
बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट शेयर कर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोला है। वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा है कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष की जुबान पर तानाशाह सुक्खू की लगाम। इस वीडियो में बीजेपी एचपी ऑल सेल कांग्रेस फेल और व्यवस्थापतन के 2 साल जैसे हैश टैग लगाए हैं।

 

Latest articles

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...