25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यजयपुर : BJP प्रभारी की 'बाबा' को नसीहत! परेशान मत हो, थोड़ा...

जयपुर : BJP प्रभारी की ‘बाबा’ को नसीहत! परेशान मत हो, थोड़ा इंतजार करो, सब क्लियर हो जाएगा

Published on

जयपुर

कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ बीते दिनों महिला इंस्पेक्टर कविता शर्मा ने मामला दर्ज करवाया। इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। किरोड़ी लाल ने भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कविता शर्मा और अपनी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस बीच भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने किरोड़ी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर बड़ा बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल बड़े लेवल के नेता हैं और परिपक्व हैं, उन्हें इन छोटी-मोटी एफआईआर से परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इशारों में किरोड़ी लाल को नसीहत देते हुए कहा कि मामले की जांच में सब क्लियर हो जाएगा, किरोड़ी को इंतजार करना चाहिए। बीजेपी प्रभारी के इस बयान के बाद सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।

किरोड़ी से कहा परेशान मत हो, थोड़ा इंतजार करो
बीजेपी प्रभारी अपने विवादित बयानों के कारण सियासत में काफी चर्चा में रहते हैं। इधर, एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में बीजेपी प्रभारी ने किरोड़ी लाल मीणा को इशारों में ही नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वह सत्ता में बैठे लोगों के लिए हो या फिर आमजन के लिए। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होना किसी पर दोष सिद्ध नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जांच में सब क्लियर हो जाएगा। किरोड़ी लाल को इन छोटी-मोटी एफआईआर से परेशान होने की जरूरत नहीं है, जांच में उनका पक्ष सही निकला, तो वह निर्दोष साबित होंगे। बीजेपी प्रभारी के इस बयान को लेकर अब सियासी जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं।

अगर मामला दर्ज नहीं करते, तो मीडिया ही सवाल उठाती
इस दौरान बीजेपी प्रभारी से पूछा गया कि आप ही की सरकार में आपके मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हो जाता है, यह कैसा हुआ? इस पर बीजेपी प्रभारी ने कहा कि अगर महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज नहीं करते, तो मीडिया ही कहती कि महिला की रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की? और अब कर ली तो मीडिया कह रही रिपोर्ट क्यों दर्ज की। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो सत्ता पर बैठे लोग ही हों।

बीजेपी प्रभारी ने कहा, कोई जयचंद नहीं है
बीजेपी प्रभारी ने किरोड़ी के बयान को लेकर कहा कि हमारी पार्टी में कोई जयचंद नहीं है, यदि कोई जयचंद होता तो उपचुनाव में हम सात में से पांच विधानसभा सीटें नहीं जीतते। हमने ऐसी सीटे जीती हैं, जहां हम पहले चुनाव हारे हैं। बता दें कि दौसा विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पीड़ा जाहिर की। इसमें उन्होंने कहा कि अपनी ही पार्टी के जयचंदों की वजह से उनका भाई जगमोहन मीणा चुनाव हारे हैं। किरोड़ी ने कहा कि उनकेे अपनों ने ही उनके लक्ष्मण जैसे छोटे भाई पर वार किया।

किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ इसलिए हुआ था मामला दर्ज
हाल ही महेश नगर पुलिस थाने की इंस्पेक्टर कविता शर्मा एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग कर रहे मंजू शर्मा और अनीता गुर्जर के घर पहुंची, जहां कविता शर्मा दोनों ही युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर जा रही थी। इस बीच कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कविता शर्मा की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद काफी बवाल हुआ। कविता शर्मा ने किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था। इसके बाद मंत्री किरोड़ी लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कविता शर्मा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...