25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबालोद में एसयूवी और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत, सीएम ने...

बालोद में एसयूवी और ट्रक की टक्कर, 7 की मौत, सीएम ने जताया दुख

Published on

बालोद

रफ्तार के कहर ने एक बार सात लोगों की जान ले ली. पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार एसयूवी और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. घायल 7 लोगों को बालोद में भर्ती कराया गया. देर शाम इलाज के दौरान एक और शख्स की मौत हो गई. जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया. अभी घायल 6 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है.

सड़क हादसे में 7 की मौत: बालोद पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त एसयूवी वाहन में कुल 13 सवार रहे. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको बाद में राजनांदगांव रेफर कर दिया गया. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

सीएम ने जताया हादसे पर दुख: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. सीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है. सीएम ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए.

मरने वालों के नाम
दुर्पत प्रजापति उम्र 30 साल
युवराज साहू उम्र 30 साल
सुमित्रा बाई कुंभकार उम्र 50 साल
मनीषा कुंभकार उम्र 35 साल
सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 साल
इमला बाई उम्र 55 साल
जिग्नेश कुंभकार उम्र सात साल

Latest articles

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...