25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यतीनों पद्म अवॉर्ड, विदेशों में भी मिला सम्मान... आज दो वक्त की...

तीनों पद्म अवॉर्ड, विदेशों में भी मिला सम्मान… आज दो वक्त की रोटी को भी मोहताज तीजन बाई

Published on

रांची,

देश की सबसे प्रसिद्ध पंडवानी लोक कलाकार तीजन बाई आज जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रही हैं. देश में ऐसे बहुत से लोक कलाकार हैं जो असाधारण प्रतिभा से धनी होने और बड़ी सफलताओं को छूने के बाद भी आज दुर्दिन देखने को मजबूर हैं. तीजन बाई इसका जीता जागता उदाहरण हैं.

78 साल की तीजन बाई ने अपनी कला के लिए तीनों पद्म पुरस्कार हासिल किए लेकिन अब वह अपनी पेंशन के लिए जूझ रही हैं. 2023 में उनके छोटे बेटे के निधन के बाद, पैरालिसिस ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया, तब से वह बिस्तर पर हैं और अपने बच्चों पर निर्भर हैं.

पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे बेटे
उनके बच्चे पिछले 8 महीनों से लंबित पेंशन पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. छत्तीसगढ़ में सभी प्रसिद्ध कलाकार राज्य सांस्कृतिक विभाग द्वारा 2000 रुपये की मासिक पेंशन और चिकित्सा व्यय के लिए 25000-50000 रुपये पाने के हकदार हैं.

मिला जापान का सबसे बड़ा सम्मान
एक समय था जब तीजन बाई को देश-विदेशों में बड़े-बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता था. उन्हें जापान का सबसे बड़ा सम्मान, फुकुओका आर्ट्स और कल्चर पुरस्कार भी मिल चुका है. जिन लोगों ने उन्हें मंच पर परफॉर्म करते हुए देखा है वो आज उनकी आवाज सुनने को तरस रहे हैं.

भूपेश बघेल ने किया मदद का आग्रह
उनकी पीड़ा और तकलीक को देखते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी राज्य सरकार से पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता को सुविधा देने का आग्रह किया है. दुर्ग कलेक्टर ऋचा चौधरी का कहना है कि सितंबर तक की पेंशन खाते में आ गई है. हालांकि तकनीकी खामियों पर गौर किया जा रहा है.

भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत थीं तीजन बाई
तीजन भिलाई स्टील प्लांट में S11 कर्मचारी के रूप में भी कार्यरत थीं, जिसकी पेंशन उन्हें 2021 तक मिल रही थी. उनकी हालत की रिपोर्ट वायरल होने के बाद, ईपीएफओ अधिकारी तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने के लिए आगे आए, जिसके बाद अब वह बीएसपी से पेंशन के रूप में 1.36 लाख रुपये पाने की हकदार हैं.

दुर्भाग्य से, तीजन बाई अकेली कलाकार नहीं हैं जो इन दुखों या ऐसे हालात से गुजर रही हैं. न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में ऐसे कई कलाकार हैं जो बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद आज आजीविका के लिए या तो पेंशन पर निर्भर हैं या संघर्ष कर रहे हैं.

Latest articles

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...