25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : दुकान में नहीं मिला घी तो महिला को कपड़े...

उत्तर प्रदेश : दुकान में नहीं मिला घी तो महिला को कपड़े उतारकर पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Published on

भदोही,

उत्तर प्रदेश के इस भदोही जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला के कपड़े उतारने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हालांकि इस वारदात के संबंध में एफआईआर करीब दो हफ्ते बाद दर्ज की गई है. भदोही की पुलिस अधीक्षक (SP) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कथित घटना 29 नवंबर को सुरवाया क्षेत्र के नेता नगर इलाके में हुई. लेकिन इस मामले में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई.

एसपी कात्यायन नेबताया कि डेयरी की दुकान चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था. उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी बेचने में असमर्थता जताई.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में शैलेंद्र कुमार उपाध्याय कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने उस महिला की दुकान में घुसकर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ मारपीट की. साथ ही, उस पर अश्लील इशारे भी किए.SP कात्यायन ने आगे बताया कि महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी चीख सुनकर आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया और उसे बचाया. हालांकि, आरोपी ने जाने से पहले भी उसे गालियां देना जारी रखा.

महिला की शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.भदोही की पुलिस अधीक्षक (SP) मीनाक्षी कात्यायन ने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है.

Latest articles

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...