15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedऑस्कर्स की रेस से बाहर 'लापता लेडीज', आमिर खान बोले- 'ये अंत...

ऑस्कर्स की रेस से बाहर ‘लापता लेडीज’, आमिर खान बोले- ‘ये अंत नहीं शुरुआत है’

Published on

आज सुबह एंटरटेनमेंट की दुनिया से एक काफी निराश कर देने वाली न्यूज सामने आई थी. आमिर खान की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर्स की रेस से बाहर हो गई. उनके प्रोड्क्शन में बनी ये फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री थी. मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने अगले राउंड के लिए सेलेक्ट होने वाली 15 फिल्मों की अनाउंसमेंट की जिसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई.

ऑस्कर्स की रेस से बाहर होने पर आमिर खान की प्रतिक्रिया
अब ‘लापता लेडीज’ की अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट से बाहर होने पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी दी प्रतिक्रिया है. उन्होंने कहा, ‘लापता लेडीज (Lost Ladies) इस साल अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई, हमें जरूर निराशा हुई है, लेकिन साथ ही हमें इस सफर में जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं.’ आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज और काइंडलिंग प्रोडक्शंस की टीम की ओर से हम अकादमी के सदस्य और जूरी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म पर विचार किया. इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया में शामिल होना, जहां दुनिया भर की सबसे बेहतरीन फिल्मों के साथ हमारी फिल्म को स्थान मिला, हमारे लिए एक गर्व की बात है. हम उन सभी दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सराहा और हमें समर्थन दिया.’

‘हम सभी टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीम्स को बधाई देते हैं और उन्हें अवॉर्ड्स के अगले स्टेजेज के लिए शुभकामनाएं देते हैं. हमारे लिए, यह अंत नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ने जैसा है. हम और भी प्रभावशाली कहानियां लाने और उन्हें दुनिया संग शेयर करने के लिए कमिटेड हैं. इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद.’

फिल्म ‘लापता लेडीज’ को मिला बहुत प्यार
आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ जब रिलीज हुई थी, तब इसके चर्चे हर जगह हुए थे. लोगों ने इस फिल्म की कहानी को बेहद पसंद किया था. फिल्म के किरदार लोगों के दिलों में बस गए थे. इसके गाने भी लोगों ने खूब सुने और उसे पॉपुलर बनाया. फिल्म जब OTT पर रिलीज हुई थी, तब इसने अपना जादू और भी देशों में चलाना शुरू किया. हर किसी ने फिल्म को देखकर उसे इंडिया की तरफ से ऑफिशियल ऑस्कर्स में एंट्री दिलाने की बात कही थी, जो बाद में हुआ भी. लेकिन अब, ‘लापता लेडीज’ (Lost Ladies) के ऑस्कर्स 2025 की रेस से बाहर होने पर जाहिर है कि लोग उतने खुश नहीं होंगे.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...