6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedएक बार फिर गाजियाबाद नगर निगम उपचुनाव में BJP प्रत्याशी विजयी

एक बार फिर गाजियाबाद नगर निगम उपचुनाव में BJP प्रत्याशी विजयी

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबादनगर निगम के दो वॉर्डों में मंगलवार को उपचुनाव हुए थे। जिनके नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। इसमें वॉर्ड 19 में भाजपा प्रत्याशी रंजीता विजयी रही हैं और वॉर्ड 21 में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा गौतम विजयी घोषित की गईं।

प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक वॉर्ड 19 में कुल 30.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें 1806 वोट रंजीता को मिले। वहीं, वॉर्ड 21 भोवापुर में 28.79 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जिसमें 2157 वोट विजयी प्रत्याशी रीमा गौतम को मिले। विजयी प्रत्याशियों ने अपने इलाके में जाकर निवासियों के साथ खुशियां मनाई। गुरुवार सुबह से ही इसमें मतगणना शुरू हो गई थी, जो कि पूरी निगरानी में चली। दोपहर तक इसमें नतीजे घोषित किए गए। जीत के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर है।

पार्षद के निधन के बाद हुए उपचुनाव
वॉर्ड 21 में आनंद कुमाार गौतम पार्षद थे, जिनका बीमारी के कारण निधन हो गया था। वहीं, वॉर्ड 19 में पिछले चुनाव में भाजपा से उर्मिला वाल्मिकी जीती थीं, जिनका भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। मंगलवार सुबह आठ बजे से वोटिंग हुई थी। कड़ी निगरानी में पुलिस सुरक्षा के बीच वोटिंग हुई थी। ठंड में लोग वोट देने पहुंचे और इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण किया और किसी भी प्रकार की शिकायत वोटिंग के दौरान नहीं मिली थी। निवासियों का कहना है कि इन इलाकों में अब उन्हें अपनी समस्याएं बताने के लिए मिला है और जिसके जरिये इलाके की समस्याएं दूर हो सकेंगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...