27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसचिन पायलट की अगुवाई में जयपुर में यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,...

सचिन पायलट की अगुवाई में जयपुर में यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Published on

जयपुर,

अमित शाह द्वारा संसद में बी आर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष सहित कांग्रेस लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन कर रही है. शनिवार को जयपुर में यूथ कांग्रेस ने शाह के बयान के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

इतना ही नहीं पुलिस ने वॉटर कैनन का भी प्रयोग किया. इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर भी विरोध प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बस में भरकर दूसरी जगह ले गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और अमित शाह का इस्तीफा मांगा.

कांग्रेस के बड़े नेता भी रहे मौजूद
दरअसल कांग्रेस ने इस प्रदर्शन का पहले से ही ऐलान किया था. प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया और फिर सिविल लाइन्स में बने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास का घेराव करने की योजना बनाई. इस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद रहे.

जयपुर पहुंचने से पहले उदय भानु ने एक्स पर लिखा, ‘अब रण बड़ा भीषण होगा. दिल्ली में अमित शाह बाबा साहेब अंबेडकर का मजाक उड़ा रहे हैं और असम में उनका डरपोक मुख्यमंत्री बाबा साहेब के संविधान की धज्जियां. देर रात असम पुलिस की गैरकानूनी हिरासत से रिहा होते ही मैं राजस्थान पहुंच रहा हूं. आज हजारों साथियों के साथ पर्ची सरकार के खिलाफ महासंग्राम में हिस्सा लूंगा.’

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एचई योग मित्र मंडल का विशेष आयोजन, स्वामी आनंदधर्मा जी का होगा उद्बोधन

भोपाल। द्वादश (12वें) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एच.ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी...

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के निर्देश: सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में...

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...