29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य8 बार पलटी Bolero, उसी गाड़ी में सवार लोगों ने बाहर निकलकर...

8 बार पलटी Bolero, उसी गाड़ी में सवार लोगों ने बाहर निकलकर कहा- चाय पिला दो

Published on

नागौर,

राजस्थान के नागौर में बीकानेर रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर (Bolero) अनियंत्रित होकर 8 बार पलटी, लेकिन चमत्कारिक रूप से किसी सवार को खरोंच तक नहीं आई. हादसा होंडा एजेंसी के पास हुआ, जहां गाड़ी गेट से टकराकर रुकी. सवार 5 लोग सुरक्षित बाहर निकलकर एजेंसी पहुंचे और चाय मांगी. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह पूरा हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बोलेरो कैंपर नागौर से बीकानेर जा रही थी. इस दौरान होंडा एजेंसी से ठीक पहले यह बोलेरो कैंपर बेकाबू हो गई और पलटने लगी. पलटते समय गाड़ी नागौर में होंडा एजेंसी के गेट पर पलट गई, जिससे गेट टूट गया.

कैंपर आठवीं बार गेट पर पलटी और रुकी. इस दौरान एक यात्री कूद गया. इस हादसे में कैंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसे में अंदर मौजूद लोगों के सुरक्षित होने की उम्मीद बहुत कम थी. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह वाकई चमत्कार था. होंडा एजेंसी के गेट पर पलटी कैंपर में एक यात्री पहले ही कूद गया था.

सुरक्षित बाहर निकलकर एजेंसी पहुंचे और चाय मांगी
सबसे पहले वह उठकर एजेंसी की ओर बढ़ा. इसके बाद चार और लोगों ने एक-एक करके बोलेरो कैंपर को बाहर निकाला. एजेंसी में काम करने वाले सचिन ओझा ने बताया कि किसी को चोट नहीं आई और अंदर आते ही उसने चाय मांगी. वहीं, लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार कैंपर के आठ बार पलटने के बावजूद किसी को खरोंच तक नहीं आई.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...