29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्य'वह दिन दूर नहीं जब लगाऊंगा आग', मांस से भरा ट्रक पकड़ने...

‘वह दिन दूर नहीं जब लगाऊंगा आग’, मांस से भरा ट्रक पकड़ने पर लोनी विधायक ने पुलिस पर दागे सवाल

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थित लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार को अपने चिर परिचित अंदाज में गाजियाबाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है। नंदकिशोर गुर्जर ने हुए कहा है कि वह दिन दूर नहीं जब ‘सड़कों पर उतरकर ऐसे वाहनों में आग लगा दूंगा’। दरअसल, थाना वेव सिटी पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल की सूचना पर एक मांस से भरा ट्रक जब्त किया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद लोनी विधायक थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जो ट्रक पकड़ा गया है उसमें लगभग 22 टन मांस भरा हुआ था। यह मांस गाजियाबाद के साहिबाबाद की एक फैक्ट्री में जा रहा था। स्थानीय गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने यह सूचना पुलिस को दी और पुलिस की मदद से इस ट्रक को जब्त करवा दिया।

उनका कहना है कि लगातार गाजियाबाद में देश के अलग-अलग राज्यों से गौ मांस लाकर स्टोर किया जा रहा है। लेकिन लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वह खुद सड़कों पर उतरकर ऐसी गाड़ियों को आग के हवाले कर देंगे।

ड्राइवर और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के मुताबिक ट्रक ड्राइवर ट्रक पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते हुए गाजियाबाद में घुसा था। इससे पहले नागालैंड, हरियाणा और राजस्थान के नंबर प्लेट लगाकर वह यहां पर पहुंचा है। इस कारण एक बार फिर पुलिस चेकिंग पर सवालिया निशान खड़ा हुआ है।

इस मामले को लेकर नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि एक तरफ जहां हम लगातार उत्तर प्रदेश में ऐसे मांस को प्रतिबंधित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों से यह कैसे गाजियाबाद पहुंच रहा है, यह बड़ा सवाल है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...