20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'केजरीवाल ने पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया', बीजेपी में शामिल होते...

‘केजरीवाल ने पंजाबियों के लिए कुछ नहीं किया’, बीजेपी में शामिल होते ही क्या बोले AAP के पूर्व विधायक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। ‘आप’ के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा, स‍िखों की भाजपा में आस्था बढ़ी है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आप के पूर्व नेता सुखबीर सिंह दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सिखों की आस्था बढ़ी है।

मुंडका से विधायक रहे हैं दलाल
सुखबीर सिंह दलाल दिल्ली के मुंडका सीट से विधायक रह चुके हैं। 2015 में वह आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जसबीर कराला को उम्मीदवार बनाया है। सियासी गलियारों में खबर है कि भाजपा मुंडका से सुखबीर दलाल को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है।

वीके सक्सेना की भी तारीफ
उन्होंने 1984 के दंगा पीड़‍ित परिवारों को नौकरी दी और लोगों में विश्वास पैदा किया कि आने वाले समय में और काम करेंगे। लोग सोच रहे हैं कि अगर दिल्ली में भाजपा आ जाती है, तो डबल इंजन की सरकार होगी और हमारे लिए बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाबियों के ल‍िए कुछ नहीं किया। वो स्कूल के अंदर पंजाबियों के बच्चों को दाखिल नहीं होने देते। वहीं, दूसरी तरफ उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सिखो के लिए बहुत कुछ दिया, इससे प्रभावित होकर लोगों ने कहा भाजपा ज्वाइन करिए और उसे ही अपना बनाइए, वह अपनी पार्टी लगती है।”

‘जनता सब जानती है’
उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी अपने विचारों से बनती है। एक विचार होता है कि आप समाज की सेवा करना चाहते हैं। वहीं, दूसरा विचार होता है कि मुझे कुछ हर हाल में चाहिए। जनता सब जानती है, आने वाले चुनाव में सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा, चुनाव लड़ने के लिए भाजपा जिसको भी टिकट देगी, हम उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापठक तेज है। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक सुखवीर सिंह दलाल एवं दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार से सदस्य सरदार बलबीर सिंह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, आशीष सूद और अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...