29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यदेवेंद्र फडणवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास... महाराष्ट्र में किस...

देवेंद्र फडणवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास… महाराष्ट्र में किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, देखें लिस्ट

Published on

मुंबई नागपुर

देवेंद्र फडणवीस सरकार में शनिवार देर रात विभागों का आवंटन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास गृह मंत्रालय, कानून और न्यायपालिका विभाग रखा है, जबकि एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और आवास तथा लोक निर्माण विभाग दिया गया है। वहीं अजित पवार को वित्त और योजना तथा आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच दिसंबर को फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री बने थे, जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं 39 मंत्रियों को शामिल करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन में हुई थी।

फडणवीस ने अहम विभाग रखे अपने पास
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में ऊर्जा (नवीकरणीय ऊर्जा को छोड़कर), कानून और न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन और सूचना एवं प्रचार जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ पावर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अपने पास रखा है. वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार वित्त और योजना के अलावा राज्य आबकारी विभाग की भी देखरेख करेंगे.

धनंजय और पंकजा मुंडे को मिला ये जिम्मा
धनंजय मुंडे को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंकजा मुंडे को पर्यावरण और पशुपालन विभाग, उदय सामंत को उद्योग विभाग, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग का जिम्मा दिया गया है. जबकि, जयकुमार गोरे के पास ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा रहेगा. वहीं, गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति विभाग, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास विभाग, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय विभाग सौंपा गया है.

गणेश नाइक को वन विभाग तो दादा भुसे को स्कूल शिक्षा का जिम्मा
चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन विभाग, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा का जिम्मा दिया गया है. वहीं राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन, हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया है.अशोक उइके को आदिवासी विकास, आशीष शेलार को आईटी, संस्कृति विभाग मिला है.

महायुति को चुनाव में मिली थी प्रचंड जीत
सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने 5 दिसंबर को शपथ ली थी और 15 दिसंबर को शीतकालीन सत्र से पहले 39 मंत्रियों ने शपथ ली थी. बता दें कि भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वाली महायुति ने विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था

किसे क्या जिम्मेदारी मिली, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...