20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीति'हमारी योजनाओं को लागू कर रही AAP', मनोज तिवारी ने किया दावा...

‘हमारी योजनाओं को लागू कर रही AAP’, मनोज तिवारी ने किया दावा तो केजरीवाल ने शेयर किया पुराना वीडियो

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है.

इसी क्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं जो भाजपा अपने राज्यों में कर रही है, और वह भी तब जब उनकी सरकार जाने वाली है. वह पिछले 10 साल से सत्ता में हैं और उन्होंने किसी महिला को 10 रुपये भी नहीं दिए. वह 10 साल से सत्ता में हैं और उन्होंने किसी महिला को कोई लाभ नहीं दिया, उन्हें महिलाओं को लाभ देना ही था तो 2100 रुपये पहले ही दे देने चाहिए थे, लेकिन अब सरकार जाते समय इसकी घोषणा क्यों कर रहे हैं?

https://x.com/ArvindKejriwal/status/1870776874084995511?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1870776874084995511%7Ctwgr%5E7f016026648853fd11b6039bd8bbb92c8db631a8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Felections%2Fassembly-chunav%2Fstory%2Fmanoj-tiwari-says-claimed-aap-implementing-our-schemes-kejriwal-shared-an-old-video-ntc-dskc-2127010-2024-12-22

इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया. उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि ‘आज किसी ने मुझे बीजेपी के एक सीनियर नेता का ये वीडियो भेजा. आने वाले दिल्ली चुनाव का ये इनका संकल्प पत्र है, ये इनका मैनिफेस्टो है, ये इनकी गारंटी है कि जो केजरीवाल दे रहा है, हम उसका पांच गुना देंगे’.

‘बीजेपी के पास मुझे गाली देने के अलावा कोई नैरेटिव नहीं’
केजरीवाल ने कहा कि आपकी 20 राज्यों में सरकार है, वहां 5 गुना नहीं, तो कम से कम जो हम दिल्ली में दे रहे हैं, उसका आधा ही दे दो? उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास मुझे गाली देने के अलावा कोई नैरेटिव नहीं है, दिल्लीवालों के लिए कोई प्लान या विज़न नहीं है. वो केवल सत्ता हथियाना चाहते हैं.

केजरीवाल ने की 2 योजनाओं की घोषणा
केजरीवाल ने कहा कि हमने हाल ही में दिल्ली के लोगों के लिए 2 बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी, महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना. कल से हमारी टीम घर-घर जाकर इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपका दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत ज़रूरी है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...