20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिकैथोलिक बिशप्स के क्रिसमस समारोह में पहली बार हिस्सा लेंगे पीएम मोदी,...

कैथोलिक बिशप्स के क्रिसमस समारोह में पहली बार हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जानिए कब होगा आयोजन

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली के सीबीसीआई सेंटर में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्रिसमस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी कार्डिनल, बिशप और चर्च के सदस्यों सहित ईसाई समुदाय के नेताओं से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे नई दिल्ली के सीबीसीआई सेंटर परिसर में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

पहली बार कोई पीएम होगा इस कार्यक्रम में शामिल
ऐसा पहली बार है कि जब कोई प्रधानमंत्री भारत में कैथोलिक चर्च के मुख्यालय में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होगा। कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) की स्थापना साल 1944 में हुई थी। यह वह निकाय है, जो पूरे भारत में सभी कैथोलिकों के साथ मिलकर काम करता है।

पीएम जॉर्ज कुरियन के घर पर पहुंचे थे
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्रिसमस समारोह में हिस्सा लिया और ईसाई समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी।

क्रिसमस की शेयर की तस्वीरें
पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर क्रिसमस समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के निवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। इस अवसर पर ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से भी बातचीत की।” इस दौरान मंच पर युवाओं ने संगीत कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी क्रिसमस समारोह में शिरकत क‍िया था। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। क्रिसमस समारोह का आयोजन भारतीय ईसाई सांसद परिषद द्वारा किया गया था।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...