18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यनीतीश की 'प्रगति' को BJP की 'ना', पटना से लेकर बगहा तक...

नीतीश की ‘प्रगति’ को BJP की ‘ना’, पटना से लेकर बगहा तक नजर नहीं आए भाजपाई, NDA में खेल अभी बाकी है?

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपनी प्रगति यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा वाल्मीकि नगर से शुरू होकर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी तक जाएगी। यात्रा में जेडीयू के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए, लेकिन बीजेपी के नेता अनुपस्थित रहे। इससे दोनों दलों के बीच बढ़ती दूरियों के कयास लगाए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान नीतीश कुमार विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और नए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन या शिलान्यास भी करेंगे। सरकारी निर्देशों के अनुसार, सिर्फ जिले के प्रभारी मंत्री और संबंधित जिले के स्थानीय मंत्री ही यात्रा में शामिल हो सकते हैं, बाकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपनी महत्वाकांक्षी प्रगति यात्रा पर निकल पड़े। यह यात्रा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर से शुरू हुई। नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। पटना एयरपोर्ट से वाल्मीकि नगर के लिए रवाना होने से पहले नीतीश कुमार का जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि, इस यात्रा में बीजेपी नेताओं की गैरमौजूदगी साफ दिखाई दी, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।

जेडीयू कोटे के मंत्री रहे मौजूद
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के मौके पर उनके साथ जेडीयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, रत्नेश सदा, मदन सहनी और जयंत राज मौजूद थे। लेकिन बीजेपी के किसी भी मंत्री ने एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार को विदा नहीं किया। यहां तक कि दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। दोनों इस समय दिल्ली में हैं। वहीं, बीजेपी नेताओं की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दे दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयब और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गई है।

वाल्मीकि नगर पहुंचे हैं नीतीश कुमार
बता दें कि प्रगति यात्रा का पहला पड़ाव वाल्मीकि नगर है, जहां नीतीश कुमार ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लिया। वाल्मीकि नगर में रात्रि विश्राम के बाद, मंगलवार को यात्रा पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचेगी। मोतिहारी में भी नीतीश कुमार कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और उसके बाद पटना लौट आएंगे। हैरान करने वाली बात ये है कि बगहा में भी बीजेपी के नेता नजर नहीं आए। ऐसे में सवाल उठता है कि बिहार एनडीए में सब ठीक है या यह यात्रा जेडीयू की है?

यात्रा में कौन-कौन हो सकता है शामिल
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने 22 दिसंबर को सभी अपर मुख्य सचिवों और सचिवों को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में निर्देश दिए गए थे कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में केवल संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और उस जिले के निवासी मंत्री ही शामिल हो सकते हैं। अन्य मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, नौ विभागों के सचिव – शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सहकारिता और ग्रामीण विकास भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

जिला स्तर पर जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर या नगर परिषद अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सांसद, विधायक, विधान पार्षद अपने गृह जिले में आयोजित बैठक में शामिल हो सकते हैं। जिन विभागों की योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास होना है, जिलाधिकारी संबंधित विभागों के सचिव को इसकी जानकारी देंगे।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...