18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यकेस में मिली फिर तारीख तो गुस्से में आए आरोपी ने जज...

केस में मिली फिर तारीख तो गुस्से में आए आरोपी ने जज पर फेंकी चप्पल, ठाणे की कोर्ट में हुई घटना से सब हैरान

Published on

ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सत्र अदालत में हत्या के एक मामले की सुनवाई के दौरान 22 वर्षीय आरोपी ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंक दी। हालांकि चप्पल जज को नहीं लगी और वह मेज के सामने लकड़ी के फ्रेम से टकराकर न्यायपीठ लिपिक के पास जा गिरी। वहीं अपनी ओर चप्पल आता देख जज नीचे की ओर झुक गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना कल्याण कस्बे की अदालत में हुई। महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किरण संतोष भरम को हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उसकी जमानत की सुनवाई के लिए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर जी वाघमारे सुनवाई कर रहे हैं।

किसी और कोर्ट में मामला ट्रांसफर करने को कहा
आरोपी को कोर्ट के सामने ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि उस समय आरोपी ने न्यायाधीश से अनुरोध किया कि उसका मामला किसी अन्य अदालत को सौंपा जाए। जज ने आरोपी को अपने वकील के माध्यम से इसके लिए अनुरोध करने को कहा। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी के वकील का नाम पुकारा गया, लेकिन वह मौजूद नहीं था और अदालत में पेश नहीं हुआ।

जज ने दी अगली तारीख
अधिकारी ने बताया कि आरोपी से किसी अन्य वकील का नाम बताने को कहा गया जो उसकी पैरवी कर सके। इस दौरान जज ने उसे नई तारीख दे दी और अगली तारीख में आने को कहा।

गुस्से में उतारकर फेंकी चप्पल
अधिकारी ने बताया कि केस में तारीख मिलने से नाराज आरोपी गुस्से में आ गया। वह अचानक नीचे झुका और पैरों से चप्पल निकालकर झटके से जज की ओर तेज से फेंक दी। जज जल्दी से नीचे झुके, हालांकि चप्पल उन तक नहीं पहुंची। इस घटना से अदालत में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...