18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यशादी के चंद दिन बाद ही उठी दुल्हन की अर्थी, गोरखपुर के...

शादी के चंद दिन बाद ही उठी दुल्हन की अर्थी, गोरखपुर के घर में अग्निकांड में बहू ने भी तोड़ा दम, अब तक 3 की मौत

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिसमें जलकर 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग अभी मौत से जंग लड़ रहे हैं। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी तक फरार है। रविवार को हादसे का शिकार हुए परिवार के एक और सदस्य की मौत के बाद मातम गहरा गया है।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में बीते 4 दिसंबर को खुशी का माहौल था। गांव से अरविंद निषाद की बारात गई थी और अगले दिन 5 दिसंबर को घर में नई बहू का आगमन हुआ था। चारों तरफ खुशियों का माहौल था, लेकिन 10 दिन बाद ही सारी खुशियां मातम में बदल गई। पारिवारिक विवाद में 14 तारीख की देर रात बड़े भाई बेचन ने घर में आग लगा दी। जिसमें मौके पर ही मझले भाई बृजेश निषाद और छोटे अरविंद की मौत हो गई।

इस हादसे में झुलसी नई नवेली बहू माला, उसकी जेठानी मधु सहित 3 वर्षीय मासूम रिद्धिमा को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को माला की भी मौत हो गई। माला, यहां नवेली दुल्हन बन कई सपने संजोए हुए अपने ससुराल आई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह दुल्हन बनकर डोली में आई है, 10 दिन बाद उसी घर से उसकी अर्थी उठेगी। 10 दिन के अंतराल पर ही पति और पत्नी दोनों ही इस दुनिया से विदा हो जाएंगे?

रविवार को माला के अंतिम संस्कार के वक्त उसके पिता छोटे लाल फफक कर रो पड़े और कहने लगे,”जिन हाथों से बिटिया को पालपोस कर बड़ा किया, कुछ दिन पहले ही दुल्हन के रूप में अपने हाथों से डोली में विदा किया था, उसे 10 दिन बाद ही दुल्हन की तरह दोबारा सजा-धजा कर अंतिम संस्कार के लिए विदा करना मुझ बदनसीब बाप के लिए बहुत बड़ा वज्रपात है।

यह दृश्य देखकर परिजनों सहित गांव वाले भी बहुत दुखी हैं, उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं। लोग उस वक्त और माला के जेठ बेचन को कोस रहे हैं, जिसने इस हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया है। एक ही परिवार से अब तक 3 की मौत हो चुकी है। लगातार घर से लेकर शमशान घाट तक का रास्ता तय किया जा रहा है। जबकि अभी भी घर की दो सदस्य मौत से जंग लड़ रही हैं। गांव वाले भी बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि काश ऐसा दिन किसी को भी देखने को ना मिले।

घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी बेचन निषाद अभी तक फरार चल रहा है। उसकी तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी बेचन निषाद के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जांच जारी है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...