17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 उम्मीदवारों के नामों का...

दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 26 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. दरअसल, मंगलवार देर शाम कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई. इस बैठक में 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा की गई. हालांकि 26 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर ही मुहर लगी. बची हुई 9 सीटों को फिलहाल पेंडिंग रखा गया है. दिल्ली चुनाव को लेकर यह कांग्रेस CEC की दूसरी बैठक थी. कांग्रेस ने जंगपुरा फरहाद सूरी को टिकट दिया है. ये आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट है. इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा और भिजवासन से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़ेंगे.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...