10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी आर्मी पर बड़े हमले की तैयारी में तालिबानी सेना, अफगान सीमा...

पाकिस्‍तानी आर्मी पर बड़े हमले की तैयारी में तालिबानी सेना, अफगान सीमा पर तैनात किए भारी हथियार, बदला लेने की तैयारी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की एयरफोर्स ने मंगलवार रात अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि उसने आतंकी गुट टीटीपी के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ये हमले किए। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने हमलों में आम लोगों की मौत होने का दावा करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। अफगानिस्तान सरकार ने इन हमलों का बदला लेने की बात कही है और बॉर्डर पर हलचल भी बढ़ा दी है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान सीमा पर टैंक और दूसरे खतरनाक हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है।

काबुल फ्रंटलाइन ने बताया है कि पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तालिबान सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में भारी हथियार तैनात किए हैं। भारी और विमान भेदी हथियार सीमा की तरफ भेजे जा रहे हैं। हथियारों की तैनाती अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुहम्मद याकूब मुजाहिद की पाकिस्तान को चेतावनी जारी करने के बाद की जा रही है। याकूब मुजाहिद ने स्पष्ट कहा है कि पाकिस्तान के हवाई हमलों को नजरअंदाज ना करते हुए इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान को जवाब देगा अफगानिस्तान!
एक्सपर्ट का मानना है कि अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तान के हमलों के जवाब में कड़ी प्रतिक्रिया हो सकती है। तालिबान का एक धड़ा भी ये मानता है कि पाकिस्तान पर कड़ी जवाबी कार्रवाई आगे के हमलों से बचाव का काम कर सकती है। इस सबसे पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। फिलहाल दुनिया की नजर अफगान तालिबान के अगले कदम पर टिकी हुई है।

पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार रात को दक्षिण वजीरिस्तान के पास पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हमले किए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना ने हमले टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के ठिकानों पर किए हैं, जो पाकिस्तान में बार-बार आतंकी हमले कर रहा है और अफगानिस्तान में पनाह पा रहा है। इन हवाई हमलों को पाकिस्तान सेना के अज्म-ए-इस्तेकाम अभियान का हिस्सा भी बताया जा रहा है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि इन हमलों में आम लोगों को निशाना बनाया गया। हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई शरणार्थी मारे गए, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस्लामाबाद स्थित एक सुरक्षा विश्लेषक ने कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान में टीटीपी के ठिकानों पर कम से कम चार दफा हवाई हमले किए हैं, जिसमें एक इसी साल में मार्च में किया अटैक भी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...