10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदो हिस्सों में टूटा प्लेन, कई मीटर दूर तक बिखरी थीं लाशें......

दो हिस्सों में टूटा प्लेन, कई मीटर दूर तक बिखरी थीं लाशें… अजरबैजान क्रैश के बाद ऐसा था खौफनाक मंजर

Published on

नई दिल्ली,

कजाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. इसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं. अजरबैजान एयरलाइंस की विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रही थी, जब रास्ते में विमान से एक पक्षी की टक्कर हो गई और फिर बड़ा हादसा हो गया. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विमान सीधा रनवे से जाकर टकराता है और आग लग जाती है. इसके बाद मानो घटनास्थल पर कयामत आ गई हो. रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई की और उन्होंने घायल यात्रियों और शवों को विमान से निकालते नजर आए.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान रनवे से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंट गया. घटनास्थल की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें रेस्क्यू टीम के लोग विमान के मलबे से घायल लोगों और यात्रियों के शवों को निकालते नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद काफी दूर तक यात्रियों के शव बिखड़ गए. घायलों को देखा जा सकता है कि वे मदद के लिए चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

हादसे के पहले वीडियो में देखा जा सकता है जैसे कि विमान हवा में ही मानो गोते लगा रहा हो. इसके कुछ देर बाद ही विमान सीधे रनवे से टकराई और आग लग गई और 42 यात्रियों की जान चली गई.

ढाई घंटे हवा में रहा विमान
अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट एम्ब्रेयर E190AR ने बाकू एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार 6.28 बजे उड़ान भरा था, और 57 मिनट की उड़ान के बाद इसे चेचन्या के ग्रोन्जी एयरपोर्ट पर लैंड करना था. हालांकि, उड़ान के कुछ देर बाद ही इसकी टक्कर पक्षी से हो गई. विमान 2.33 घंटे हवा में रहा. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट फ्लाइटरडार24 की मानें तो पायलट ने कमोबेश एक घंटे तक विमान को ऊंचाई पर ले जाने कोशिश की.

विमान का हवा में बिगड़ा नियंत्रण
मसलन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान हवा में ही कभी ऊपर, और कभी नीचे जा रहा है, जैसे कि मछलियां पानी में गोते लगाती हैं. फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स ने विमान के उड़ान का एक मैप भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह यह हवा में अपना नियंत्रण खो रहा था. मसलन, 74 मिनट तक ऊंचाई में विमान का उतार-चढ़ाव होता रहा.

जीपीएस जैमिंग और स्पूफिंग की आशंका
मसलन, विमान के हवा में जिग-जैग करने की घटना पर एविएशन डिपार्टमेंट यह मान रहा है कि पायलट ने विमान की लैंडिंग की कोशिश की होगी, लेकिन कोशिशें विफल रहीं. हालांकि, जीपीएस जाम किए जाने की बात भी सामने आ रही है. फ्लाइटरडार24 की मानें तो विमान ने ग्रोज्नी के पास जीपीएस जैमिंग और स्पूफिंग का सामना किया है.

विमान हादसे में 42 यात्रियों की मौत
बताया जा रहा है कि विमान में 67 यात्री सवार थे, जिसमें 42 यात्री की मौत हो गई, और 25 यात्री बच गए. जान गंवाने वाले यात्रियों में 37 अजरबैजानी नागरिक, 16 रूसी नागरिक, 6 कजाख नागरिक और 3 किर्गिज नागरिक शामिल थे. विमान में पांच क्रू-मेंबर थे, जिनकी मौत हो गई, जिनमें दोनों पायलट भी शामिल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...