10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअपनी जान देकर बचाई यात्रियों की जिंदगी... कजाकिस्तान प्लेन क्रैश में पायलट...

अपनी जान देकर बचाई यात्रियों की जिंदगी… कजाकिस्तान प्लेन क्रैश में पायलट की बहादुरी, बचा लिए 32 लोग!

Published on

अस्ताना:

कजाकिस्तान के अकताऊ शहर में एक यात्री विमान बुधवार को क्रैश हो गया। इस विमान में हवा में ही उस वक्त आग लग गई, जब वह हवा से जमीन की ओर आ रहा था। इस भयावह हादसे में विमान में सवार 72 लोगों में से 40 की मौत की बात कही जा रही हैं। वहीं 32 लोगों घायल हालत में जिंदा निकाले गए हैं। विमान के हादसे के वक्त की वीडियो और तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि अगर पायलट ने बहादुरी और समझबूझ ना दिखाई होती तो मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। ऐसा भी हो सकता था कि विमान में सवार सभी लोगों की जान इस हादसे में चली जाती।

आरटी इंडिया ने हादसे के बाद बचाव के काम में लगे कर्मियों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘कजाकिस्तान में विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचने वाली बचाव टीमों के फुटेज से पता चलता है कि तेजी से फेल हो रहे उपकरणों से जूझते हुए पायलट ने एक बड़े विस्फोट को रोकने के लिए किसी तरह से फ्यूल को डंप कर दिया था। पायलट ने विमान के फ्यूल को लैंडिंग से ठीक पहले किसी तरह निकाल दिया, जिससे विमान के फ्यूल टैंक में एक बड़ा धमाका होना टल गया। उनके इस बहादुरी भरे काम ने ही जहाज पर सवार करीब आधे यानी 32 लोगों की जान बचाई है।’

रूस जा रहा था विमान
विमान में विस्फोट को टालने के लिए फ्यूल निकालने का फैसला कर कई जान बचाने वाले पायलट की इस हादसे में जान नहीं बच सकी। रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या J2-8243 बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोजनी की ओर जा रही थी। 67 यात्रियों के साथ विमान में पांच क्रू सदस्य थे। विमान में कजाकुस्तान के अकताऊ शहर के ऊपर आग लग गई। विमान में सवार अधिकांश लोग अजरबैजान के थे। रूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान के लोग भी विमान में सवार थे।

क्रैश की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से विमान को डाइवर्ट कर दिया गया था। हादसे से पहले के कुछ फुटेज में वीडियो में विमान को तेजी से नीचे की ओर आते देखा गया था विमान को जैसे ही लैंड करने की कोशिश की गई, वो आग के गोले में तब्दील हो गया। इस भीषण हादसे में 32 लोग बाल-बाल बचे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...