10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन ने हमले के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना', रूसी मिसाइल...

पुतिन ने हमले के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना’, रूसी मिसाइल अटैक पर बोले जेलेंस्की

Published on

कीव,

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को देश के पावर ग्रिड पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा. जेलेंस्की ने कहा कि ‘पुतिन ने हमला करने के लिए जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना.’रूस ने क्रिसमस के दिन यूक्रेन के पावर ग्रिड पर 170 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हो गया. जेलेंस्की ने हमले को ‘अमानवीय’ बताया है.

‘इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है?’
जेलेंस्की ने कहा, ‘पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना. इससे ज्यादा अमानवीय क्या हो सकता है? बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 70 से अधिक मिसाइलें और सौ से अधिक ड्रोन से हमला किया गया जिसका टारगेट हमारा एनर्जी सिस्टम था.’उन्होंने कहा कि यूक्रेन की वायु सेना ने 50 से अधिक मिसाइलों को मार गिराया लेकिन उनमें से कुछ अपने टारगेट पर गिरीं. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, कुछ मिसाइलों ने हिट किया. अब तक, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट हैं.’

‘और हवाई मदद भेजें सहयोगी देश’
यूक्रेन की डीटीईके एनर्जी कंपनी ने कहा कि हमले से थर्मल पावर प्लांट्स के उपकरण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. डीटीईके के सीईओ मैक्सिम टिमचेंको ने सहयोगी देशों से अधिक एयर डिफेंस भेजने का आग्रह करते हुए कहा, ‘क्रिसमस मना रहे लाखों लोगों को रोशनी और गर्माहट से वंचित करना एक दुष्ट और बुरा कृत्य है, जिसका जवाब दिया जाना चाहिए.’

क्षेत्रीय अधिकारियों की ओर से बिजली कटौती की सूचना मिलने के बाद इंजीनियर सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र के प्रमुख स्वितलाना ओनिशचुक ने कहा, ‘क्रिसमस की सुबह ने एक बार फिर दिखा दिया कि हमलावर देश के लिए कुछ भी पवित्र नहीं है.’

रूस ने खारकीव को भी बनाया निशाना
निप्रॉपेट्रोस के गवर्नर सर्गेई लिसाक ने कहा कि रूस ‘क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है.’ रूस ने खारकीव को भी निशाना बनाया. शहर के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने कहा कि अधिकारियों ने बोरिवस्के और कुपियांस्क इलाके से 46 लोगों को निकाला है.

मॉस्को की सेना का टारगेट कुपियांस्क शहर पर दोबारा कब्जा करना है, जिस पर युद्ध के पहले ही साल में कब्जा कर लिया गया था. यूक्रेन ने सितंबर 2022 में इस पर फिर से कब्जा कर लिया था. उसकी सेना ने खारकीव क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...