10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के पहिये में फंसा मिला शव,...

एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के पहिये में फंसा मिला शव, पायलट और यात्रियों के उड़े होश

Published on

नई दिल्ली,

क्रिसमस के मौके पर हवाई के काहुलुई एयरपोर्ट (माउई) पर एक यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के पहिए में फंसा शव मिला है. इस शव की पहचान नहीं हो पाई. हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा अधिकारी सकते में हैं कि आखिर यहां कैसे कोई पहुंचा होगा और उसकी मौत हुई. एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद शव बरामद हुआ.

यूनाइटेड एयरलाइंस ने पुष्टि की कि यह शव एक अज्ञात व्यक्ति का था, जिसे बोइंग 787-10 विमान के मुख्य लैंडिंग गियर के पहिए के पास पाया गया. यह घटना तब सामने आई जब विमान ने माउई के काहुलुई एयरपोर्ट पर लैंड किया.

शिकागो से माउई पहुंचा था विमान
यह फ्लाइट 202, मंगलवार सुबह शिकागो के ओ’हारे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी और दोपहर में माउई के काहुलुई एयरपोर्ट पर लैंड हुई. यूनाइटेड एयरलाइंस और हवाई परिवहन विभाग ने इस मामले पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है.

विमान के पहिये के पास कैसे पहुंचा शख्स
हफ पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक माउई पुलिस विभाग ने स्थानीय समाचार चैनल हवाई न्यूज नाउ को दिए बयान में कहा है कि इस घटना की जांच जारी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह व्यक्ति पहिए के पास कैसे पहुंचा और वहां कब से मौजूद था.

विमान की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
एयरलाइंस के अनुसार, पहिए वाला यह हिस्सा केवल विमान के बाहर से ही पहुंचने योग्य है. पुलिस ने बताया कि वर्तमान में इस घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने विमानन सुरक्षा से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...