10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल का यमन पर भीषण हवाई हमला, सना और हुदैदाह तबाह, हूती...

इजरायल का यमन पर भीषण हवाई हमला, सना और हुदैदाह तबाह, हूती विद्रोहियों से हिसाब बराबर

Published on

तेल अवीव

इजरायल ने यमन पर गुरुवार को जबरदस्त हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी सना और बंदरगाह शहर हुदैदाह को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानें तबाह हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग हताहत भी हुए हैं। हूतियों के नियंत्रण वाले मीडिया संस्थान अल मसीरा ने इन हमलों के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है। इजरायल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उसने पहले तेल अवीव पर हमलों के जवाब में यमन में हूतियों के ठिकानों पर हमलों की चेतावनी दी थी।

तेल अवीव पर मिसाइल हमले का बदला
इन हमलों को तेल अवीव पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों का जवाब माना जा रहा है। इन हमलों में एक दर्जन से अधिक इजरायली नागरिक घायल हुए थे। इजरायली सेना ने कहा कि यमन से लॉन्च की गई एक मिसाइल शनिवार सुबर तेल अवीव के एक सार्वजनिक पार्क में गिरी। इस मिसाइल को इजरायली एयर डिफेंस मार गिराने में नाकाम रहे। हूतियों के सैन्य प्रवक्ता कहा कि समूह ने एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का उपयोग करके एक सैन्य लक्ष्य को निशाना बनाया।

इजरायल और हूती विद्रोहियों में जंग जारी
अक्टूबर 2023 में शुरू हुए गाजा युद्ध के पहले महीनों से ही हूती विद्रोही इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। तब से इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में हूतियों के खिलाफ रुक-रुक कर हमले किए हैं। इजरायल ने पहले भी हुदैदाह बंदरगाह पर हमले किए थे। हालांकि इसके बाद भी हूतियों के हमले जारी हैं। उन्होंने लाल सागर में इजरायल से संबंधित कई मालवाहक जहाजों को भी निशाना बनाया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...