6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी कायर, महिलाओं और बच्चों को मारना मर्दानगी नहीं... हवाई हमले से...

पाकिस्तानी कायर, महिलाओं और बच्चों को मारना मर्दानगी नहीं… हवाई हमले से भड़का तालिबान

Published on

काबुल

पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान की तालिबान सरकार भड़क गई है। रक्षा मंत्रालय के बाद अब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। मुत्ताकी ने पाकिस्तान को कायर बताते हुए कहा है कि अफगान लोग अपनी मातृभूमि के खिलाफ हुए इस हमले को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि जो देश अफगानिस्तान को नीचा दिखाना चाहते हैं उन्हें ब्रिटेन, सोवियत यूनियन और नाटो को मिले सबक से सीखना चाहिए।

महिलाओं और बच्चों को मारना बहादुरी नहीं
अफगानिस्तान पर सोवियत हमले की 45वीं बरसी पर बोलते हुए मुत्ताकी ने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के अधिकारियों को ये संदेश भेजा है। बच्चों को मार देना कोई उपलब्धि नहीं है। आपने महिलाओं और बुजुर्गों को मार डाला और घरों को बर्बाद कर दिया। यह न तो बहादुरी है और न मर्दानगी है। यहां तक कि वजीरिस्तान के लोग आपकी वजह से शरणार्थी बने हुए हैं।’

पाकिस्तान को जवाब देने की धमकी
इस बीच पाकिस्तान के बॉर्डर और ट्राइबल्स मामलों के मंत्री नूरुल्लाह नूरी ने पाकिस्तानी हमले की जांच के लिए पक्तिका प्रांत के बरमल जिले का दौरा किया है। नूरी ने कहा कि पाकिस्तान एयरस्ट्राइक में वजीरिस्तान के शरणार्थियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार जांच पूरी होने के बाद पाकिस्तान को जवाब दिया जाएगा। मंत्री नूरी ने बताया कि हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य हमले में घायल हुए हैं।

दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना के ऊपर कई जगहों पर हमला किया है। टीटीपी ने इन हमलों में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान सेना ने टीटीपी के हमलों की बात स्वीकार की है और कहा है कि उत्तरी वजीरिस्तान में उसके एक अधिकारी की मौत हुई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में डंडे पट्टन कुर्रम सीमा पर तालिबान और पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी की खबर है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...